Budaun: शाम होते ही जाम के हवाले बदायूं, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल

बदायूं में शाम होते ही शहर की ट्रैफिक व्यवस्था लड़खड़ाने लगती है। दिन में सामान्य नजर आने वाली यातायात व्यवस्था शाम ढलते ही जाम और अव्यवस्था में बदल जाती है। मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की कमी और सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण लोगों को रोजाना घंटों जाम से जूझना पड़ रहा है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 13 September 2026, 5:46 AM IST

Budaun: जनपद में ट्रैफिक व्यवस्था की पोल शाम होते ही खुल जाती है। दिन में तो किसी तरह व्यवस्था चलती रहती है, लेकिन शाम ढलते ही ट्रैफिक पुलिसकर्मी ड्यूटी प्वाइंट से नदारद हो जाते हैं। नतीजा, शहर के मुख्य चौराहों और सड़कों पर जाम की स्थिति बन जाती है और लोगों को घंटों जूझना पड़ता है।

शहर के सबसे व्यस्त इलाके पुलिस लाइन चौराहा, दातागंज चुंगी, कचहरी रोड और नवादा का हाल सबसे बुरा है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह डग्गामार वाहन चालक सड़क पर अपने वाहन आड़े तिरछे खड़े कर देते हैं और सवारी भरने के चक्कर में पूरी सड़क को ही जाम कर देते हैं। इन्हें रोकने-टोकने वाला कोई नहीं है।

शाम ढलते ही ट्रैफिक व्यवस्था फेल

ट्रैफिक पुलिसकर्मी नदारद

जानकारी के मुताबिक ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने की जिम्मेदारी ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनोज कुमार वर्मा को सौंपी गई है, लेकिन उनके तमाम दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। जमीनी हकीकत यह है कि शाम के पीक आवर में जब सबसे ज्यादा पुलिस की जरूरत होती है, तब ही ट्रैफिक पुलिसकर्मी गायब रहते हैं।

मोबाइल चलाने में व्यस्त कर्मी

कहीं-कहीं अगर पुलिसकर्मी मौजूद भी हैं तो वे ड्यूटी के बजाय मोबाइल चलाने में व्यस्त नजर आते हैं, जिसकी तस्वीर भी सामने आई है। इससे यातायात पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

800 करोड़ की ठगी में मौर्य बंधुओं पर कसेगा शिकंजा, गैंगस्टर की तैयारी; बरेली-बदायूं में नौ मुकदमे

विवाद तक पहुंच जाती है बात

स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजाना ऑफिस से लौटते समय, स्कूल की छुट्टी के वक्त और बाजार के समय जाम में फंसना आम बात हो गई है। कई बार जाम की वजह से लोगों में कहासुनी और झगड़े की नौबत भी आ जाती है।

डिलीवरी के लिए अस्पताल आई थी महिला, बदायूं में एक इंजेक्शन ने पलभर में छीन ली खुशियां

स्थानीय लोगों ने की प्रशासन से मांग

जिले भर में ट्रैफिक व्यवस्था बदहाल दिखाई पड़ रही है। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि लापरवाह ट्रैफिक प्रभारी और ड्यूटी से गायब रहने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और शाम के समय विशेष ट्रैफिक अभियान चलाकर जाम की समस्या से निजात दिलाई जाए।

Location :  Budaun

Published :  13 September 2026, 5:41 AM IST