UP News:15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत से हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

बदायूं से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां के थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम खेड़ा जलालपुर में एक 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 19 June 2026, 2:00 PM IST

Budaun News:  उत्तर प्रदेश के बदायूं से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां    के थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम खेड़ा जलालपुर में एक 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान रागिनी पुत्री दिनेश के रूप में हुई है।

हार्ट अटैक की आशंका

परिजनों के अनुसार, रागिनी भैंसों को चारा डालने के लिए घर से निकली थी। चारा डालकर लौटते समय वह अचानक रास्ते में गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिवार का दावा है कि रागिनी को भैंस ने मार दिया था, जिससे उसके शरीर पर चोट आई। वहीं कुछ लोगों ने हार्ट अटैक की आशंका भी जताई है।

शव को कब्जे में लेकर पंचनामा

जानकारी के मुताबिक,  घटना की सूचना गांव वालों ने रात में ही पुलिस को दी। सूचना मिलते ही उसहैत पुलिस गुरुवार सुबह गांव पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

बदायूँ में एसएसपी को तहरीर देकर लौट रहे पांच लोगों पर तालिबानी अंदाज में हमला, कार तोड़कर लाठी-डंडों से पीटा

गांव में पसरा मातम

थानाध्यक्ष ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। परिवार में घटना के बाद से कोहराम मचा है। गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

रात के अंधेरे में किसने किया बड़ा कांड? मंदिर से गायब मिली हनुमान जी की प्रतिमा, खेत में दिखा चौंकाने वाला मंजर

जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगर परिजनों की तरफ से कोई तहरीर मिलती है तो उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Location :  Budaun

Published :  19 June 2026, 2:00 PM IST