हिंदी
युवक का शव मिलने से घर में मातम (Img: Dynamite News)
Budaun: बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र के सोनिया खेड़ा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक 20 वर्षीय युवक का शव घर के बंद कमरे में मिला। मृतक की पहचान गुड्डू पुत्र ओमपाल के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में कोहराम और दहशत का माहौल फैल गया।
परिजनों के अनुसार गुड्डू रात में अपने कमरे में गया था और दरवाजा बंद कर लिया था। सुबह काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों को शक हुआ। खिड़की से झांकने पर वह अंदर बेसुध हालत में पड़ा दिखा। इसके बाद दरवाजा तोड़कर देखा गया तो उसकी मौत हो चुकी थी।
बरेली में बड़ा हादसा टला: बहेड़ी बाजार में चार ट्रांसफार्मरों में भीषण आग, धमाकों से मचा हड़कंप
घटना की सूचना पर उघैती थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी कमरे की बारीकी से जांच की और कई अहम साक्ष्य जुटाए।अधिकारियों के अनुसार, मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
घटना के बाद मृतक के घर में चीख-पुकार मच गई। मां-बाप और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग इस अचानक हुई मौत को लेकर हैरान हैं और अलग-अलग तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।उघैती थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शुरुआती जांच में किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।
Location : Budaun
Published : 5 June 2026, 3:51 PM IST