
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव
Budaun: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने आज दहगवां चौराह पर स्थित श्री ब्रजेश यादव, विधायक सहसवान के राव फार्मस होटल एंड बैंक्वेट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बदायूं लोकसभा से सांसद आदित्य यादव भी उनके साथ मौजूद रहे।
उद्घाटन समारोह में समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर सलीम इकबाल शेरवानी, आशीष यादव, ओंकार सिंह यादव, बृजेश यादव, आर. के. शर्मा, भूपेंद्र सिंह, राम खिलाड़ी यादव, राजेश यादव, सुरेश पाल सिंह चौहान, हाजी रईस अहमद, लड्डन मियां, असगर अली, नरेश प्रताप सिंह, रजनीश गुप्ता, नवाब सिंह यादव, रचित गुप्ता, सतीश यादव, सुनीता पाल सहित अन्य कई नेता मौजूद रहे।
बदायूं में शादी समारोह में हाईवोल्टेज ड्रामा, दबंगों ने किया अचानक हमला; फिर आगे जो हुआ…
इस अवसर पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी जातियों और धर्मों के लोगों को साथ लेकर चल रही है। उन्होंने 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का दावा किया। साथ ही उन्होंने केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।
राव फार्मस होटल एंड बैंक्वेट का भव्य उद्घाटन
राव फार्मस होटल और बैंक्वेट का उद्घाटन सिर्फ एक व्यावसायिक आयोजन नहीं था, बल्कि यह सपा की राजनीतिक ताकत और संगठनात्मक सक्रियता का भी प्रदर्शन था। शिवपाल सिंह यादव की मौजूदगी ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह बढ़ाया।
शिवपाल सिंह यादव ने इस दौरान सपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं से जनता की समस्याओं को सामने लाने और पार्टी के विस्तार में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का मकसद सिर्फ सत्ता नहीं, बल्कि जनता के कल्याण और विकास के लिए काम करना है।
UP News: खेती करते हुए गई जान, बदायूं के गांव में पसरा मातम; जानिए क्या है पूरा मामला
उद्घाटन समारोह में उपस्थित नेताओं ने होटल और बैंक्वेट के लिए शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के दौरान सपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया और शिवपाल सिंह यादव ने भविष्य में पार्टी के संगठन को और मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया।
Location : Budaun
Published : 2 November 2025, 8:32 PM IST
Topics : Budaun Police Budaun News crime news UP News