Budaun में भारी वाहनों पर पूरी तरह रोक, आखिर क्या है प्रशासन की बड़ी तैयारी?

सावन के पवित्र महीने में शुरू हुई कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए बदायूं जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिले में आज से व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 31 July 2026, 11:21 PM IST

Budaun: जिले में सावन महीने में शुरू हुई कावड़ यात्रा को सकुशल और निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने कमर कस ली है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए आज से ही जिले में रोड डायवर्सन की व्यवस्था लागू कर दी गई है।

पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। बदायूं के लालपुल क्षेत्र से लेकर शहर के सभी प्रमुख चौराहों तक बैरिकेडिंग कर डायवर्सन पॉइंट बनाए गए हैं, ताकि कावड़ियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Budaun में आज से रोड डायवर्जन

नौसेरा बाईपास पर कड़ी निगरानी

डायनामाइट न्यूज़ की टीम ने शुक्रवार को नौसेरा बाईपास स्थित डायवर्सन पॉइंट का जायजा लिया। यहां भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। बाईपास पर भारी संख्या में पुलिस बल और ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। हर आने-जाने वाले वाहन की जांच कर उसे वैकल्पिक मार्ग की ओर मोड़ा जा रहा है

पुलिस का उद्देश्य साफ है - कावड़ मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित रखना, ताकि पैदल चल रहे शिवभक्तों को ट्रैफिक की वजह से कोई परेशानी न उठानी पड़े। इस संबंध में ट्रैफिक एसआई नासिर खान ने बताया कि कावड़ यात्रा के दौरान जिले से गुजरने वाले सभी भारी और परिवहन वाहनों को पहले ही सूचना दे दी गई है।

युवा, रोजगार, राम मंदिर से लेकर गोरखपुर तक… बदायूं में अखिलेश यादव के कई बड़े वार

उन्होंने कहा कि कावड़ यात्रा के दौरान कावड़ मार्ग पर किसी भी प्रकार के भारी वाहन को नहीं चलने दिया जाएगा। हमारे ट्रैफिक पुलिस और पुलिस बल पूरे जिले में मुस्तैद हैं। लोगों से अपील है कि वे पुलिस द्वारा बताए गए डायवर्टेड मार्गों का ही इस्तेमाल करें और प्रशासन का सहयोग करें।

प्रशासन की अपील

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से कावड़ मार्ग पर वाहन न लाएं। इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सभी वाहनों को वैकल्पिक रूट से भेजा जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि यह व्यवस्था कावड़ यात्रा समाप्त होने तक लागू रहेगी।

शिवभक्तों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा, बदायूं में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस का बड़ा सुरक्षा प्लान तैयार

गौरतलब है कि हर साल सावन में लाखों शिवभक्त गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते हैं। भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बदायूं प्रशासन ने इस बार पहले से ही पुख्ता इंतजाम किए हैं, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

Location :  Budaun

Published :  31 July 2026, 11:17 PM IST