हिंदी
पत्नी से विवाद के बाद पति ने लगाई फांसी (Img: Dynamite News)
Badaun: उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। युवक नोएडा में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहकर टेंपो चलाता था। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जरीफनगर कस्बा निवासी 28 वर्षीय सतीश पुत्र पप्पू अपने परिवार के साथ नोएडा के सेक्टर-73 में किराए के मकान में रहता था। बताया गया कि वह टेंपो चलाकर अपने परिवार और बच्चों का पालन-पोषण करता था।
ये भी पढ़े: Badaun: कावड़ यात्रा के दौरान ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, ये चौकी इंचार्ज हुए निलंबित
बताया जा रहा है कि बुधवार को नोएडा में सतीश का अपनी पत्नी राखी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह काफी परेशान था। इसी बीच उसने किराए के कमरे में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया।
युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजन नोएडा पहुंचे। इसके बाद वे सतीश का शव लेकर अपने पैतृक गांव जरीफनगर आ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
ये भी पढ़े: Badaun: तेज रफ्तार बाइक ने कांवड़िया को मारी टक्कर, हादसे के बाद उठे ये बड़े सवाल
सूचना मिलते ही जरीफनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत की स्थिति को लेकर अधिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
सतीश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
Location : Budaun
Published : 26 August 2026, 3:28 PM IST