पत्नी के वियोग में टूटा दिल! बदायूं में पति ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दर्दभरी दास्तां
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। दातागंज क्षेत्र के बेहटा माधव गांव में पत्नी के वियोग में पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने सुसाइड नोट में पत्नी का जिक्र किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।