Budaun: एसएसपी और पीड़ित पिता की बंद कमरे में वार्ता, क्या अब बेनकाब होंगे बदायूं के वो बाहुबली? जानें क्या है मामला

बदायूं के HPCL प्लांट दोहरे हत्याकांड मामले में नया मोड़। मृतक हर्षित मिश्रा के पिता ने SSP अंकित शर्मा से उनके आवास पर की एक घंटे की लंबी मुलाकात। पिता ने घटना के पीछे बड़ी साजिश की आशंका जताई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 26 March 2026, 5:18 PM IST

Budaun: मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैंजनी स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) प्लांट परिसर में हुए दोहरे हत्याकांड की गूंज अब लखनऊ तक सुनाई दे रही है। इस खूनी वारदात में जान गंवाने वाले युवक हर्षित मिश्रा के पिता विनोद मिश्रा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आवास पहुंचकर अपनी पीड़ा जाहिर की। एसएसपी अंकित शर्मा के साथ करीब एक घंटे तक चली बंद कमरे की बैठक में उन्होंने इस पूरी घटना को एक 'सुनियोजित साजिश' करार दिया है।

बंद कमरे में साक्ष्यों पर हुई गहन चर्चा

एसएसपी आवास पर हुई इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान जिले के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक, एक घंटे की इस वार्ता में अब तक जुटाए गए सबूतों, घटनास्थल की फॉरेंसिक रिपोर्ट और संदिग्धों की सूची पर बिंदुवार चर्चा की गई। पिता ने पुलिस के सामने उन पहलुओं को रखा, जो इस हत्याकांड के पीछे किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहे हैं।

'बाहुबलियों के वर्चस्व ने ली बलि' – पिता का गंभीर आरोप

दलितों और मुसहरों के साथ सोहगी बरवा में भयानक अत्याचार, किसानों की खड़ी फसल को जबरन ट्रेक्टर चला किया बर्बाद

मृतक के पिता विनोद मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में सीधे तौर पर स्थानीय रसूखदारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "यह महज कोई आपसी झगड़ा नहीं था, बल्कि मेरे बेटे और डीजीएम (DGM) को साजिश के तहत गोलियों से भूना गया है। इलाके में कुछ बाहुबलियों का खौफ इतना है कि उनके खिलाफ कोई मुंह खोलने की हिम्मत नहीं करता।"

कॉल डिटेल और डिजिटल सबूतों को मिटाने की आशंका

जब हर्षित के पिता से कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने आशंका जताई कि रसूखदारों के दबाव में अहम सुरागों के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है। उन्होंने कहा कि वारदात के समय और उससे पहले के डिजिटल रिकॉर्ड्स की गहराई से जांच होनी चाहिए, क्योंकि खौफ के कारण चश्मदीद गवाही देने से कतरा रहे हैं। पिता का आरोप है कि इलाके की 'आका-संस्कृति' कानून से ऊपर होने की कोशिश कर रही है।

Video: महराजगंज में दिखा पेट्रोल को लेकर डर, अफवाह से लगी लंबी कतारें, जानिये क्या कहा पंप मालिक ने

एसएसपी का भरोसा: 'जीरो टॉलरेंस' पर होगी कार्रवाई

विनोद मिश्रा के अनुसार, एसएसपी अंकित शर्मा ने उन्हें आश्वस्त किया है कि उत्तर प्रदेश सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है, जो सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक साक्ष्य और मोबाइल डेटा का मिलान कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Location : 
  • Budaun

Published : 
  • 26 March 2026, 5:18 PM IST