बदायूं में दबंगों का आतंक: घर में घुसकर महिला से मारपीट, कार्रवाई न होने पर SSP से न्याय की गुहार
कस्तूरी नगर में दबंगों ने घर में घुसकर एक महिला से मारपीट की। पीड़िता का कहना है कि बिनावर पुलिस ने शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की। घटना से परेशान महिला ने एसएसपी बदायूं डॉ. बृजेश कुमार सिंह से न्याय की गुहार लगाई। आरोप है कि दबंगों ने जान से मारने की धमकी भी दी।