बदायूं में प्रेम प्रसंग का दर्दनाक अंत, सिपाही पर गंभीर आरोप, युवती की मौत से मचा हड़कंप

बदायूं में एक युवती की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रेम प्रसंग, शादी से इनकार और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी के आरोपों के बीच युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत के बाद परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 30 September 2026, 5:46 AM IST
google-preferred

Budaun: जिले के बिसौली कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती की जहरीला पदार्थ खाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने एक सिपाही पर प्रेम प्रसंग के बाद शादी से इनकार करने और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि बिसौली कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती का एक सिपाही से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि सिपाही जीशान ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, उस पर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

इसी से परेशान होकर युवती ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। परिजन तुरंत उसे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

परिजनों में कोहराम

युवती की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद इलाके में भी चर्चा का माहौल है और लोग पूरे मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।

बैरियर लगाकर हो रही थी पैसों की वसूली! बदायूं में ट्रैफिक पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल

पुलिस ने कही जांच की बात

इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि अभी तक इस संबंध में कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Budaun

Published :  30 September 2026, 5:43 AM IST

Advertisement