बिसौली में दूध के पिकअप और ईको कार की भिड़ंत, 2 की मौत, 10 घायल

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के रानेट चौराहे के पास शुक्रवार को देर रात दूध से भरे एक पिकअप वाहन और ईको कार की आमने-सामने टक्कर में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में करीब 10 लोग घायल हो गए।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 25 July 2026, 1:59 AM IST

मामले की जांच करती पुलिस

Budaun: बिसौली कोतवाली क्षेत्र के रानेट चौराहे के पास शुक्रवार को देर रात दूध से भरे एक पिकअप वाहन और ईको कार की आमने-सामने टक्कर में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में करीब 10 लोग घायल हो गए।

ऐसे हुई घटना

पुलिस के अनुसार, सभी लोग ईको कार से आसफपुर में आयोजित एक जात कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रानेट चौराहे के पास तेज रफ्तार दूध के पिकअप ने ईको कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

 

हादसे की सूचना मिलते ही बिसौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि 10 घायलों का इलाज चल रहा है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

लोकतंत्र पर पहरा है! दिल्ली की कार्रवाई का असर बदायूं तक, पुलिस की निगरानी में सपा नेता

पुलिस की कार्रवाई

मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है।

गंगा किनारे हंसी-खुशी पहुंची थी किशोरी… कुछ मिनट बाद बदल गया पूरा मंजर; बदायूं से चौंकाने वाला मामला

इलाके में शोक की लहर

इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने मार्ग पर यातायात सुचारू कराया और मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।

Location :  Budaun

Published :  25 July 2026, 1:11 AM IST