Maharajganj: महीनों से बृजमनगंज थाने से आज कल का दिया जा रहा आश्वासन, पीड़ित नहीं संचालित कर पा रहे अपने खाते

बृजमनगंज थाने में एसआई की लापरवाही के कारण दिनेश तिवारी, नेहा पांडेय और अजय साहनी के बैंक खाते महीनों से फ्रीज हैं। गलत ट्रांसफर की रकम लौटाने के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही, जिससे पीड़ितों की परेशानी बढ़ती जा रही है।

Updated : 1 May 2026, 4:05 PM IST
google-preferred

Maharajganj: बृजमनगंज थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर (एसआई) आलोक कुमार यादव की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक मामले में पीड़ित पिछले कई महीनों से अपने बैंक खातों को अनफ्रीज कराने के लिए थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।

गलती से ट्रांसफर हुए 85 हजार रुपये

मामला गोरखपुर निवासी दिनेश तिवारी से जुड़ा है। उनके खाते में 11 और 12 जून 2025 को दिनेश तिवारी निवासी पृथ्वीपालगढ़ के खाते से गलती से कुल 85 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए। इस मामले में दिनेश तिवारी ने बृजमनगंज थाने में तहरीर दी थी।

पुलिस की मौजूदगी में यह रकम दो किश्तों में दिनेश तिवारी के खाते में वापस कर दी गई। इसके बाद दिनेश तिवारी ने स्पष्ट कर दिया कि वह इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते।

Maharajganj: महराजगंज के मिठौरा में विकास कार्यों की कमी से ग्रामीण परेशान, तेंदुए के आतंक के बीच नारकीय जीवन जीने को मजबूर

ईमेल के बावजूद कार्रवाई नहीं

दिनेश तिवारी ने 26 जनवरी 2026 को थाने को ईमेल के माध्यम से भी सूचित किया कि वह आगे कोई कार्रवाई नहीं चाहते और खातों को अनफ्रीज किया जाए। इसके बावजूद अब तक रामअचल अग्रहरि, नेहा पांडेय और अजय साहनी- इन तीन लोगों के बैंक खाते फ्रीज पड़े हुए हैं।

पीड़ितों का आरोप है कि एसआई आलोक कुमार यादव पिछले कई महीनों से 'आज-कल' का आश्वासन देकर मामले को टाल रहे हैं।

पुलिस कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

मामले में समय पर कार्रवाई न होने से पीड़ित काफी परेशान हैं। इस स्थिति ने न केवल पीड़ितों को आर्थिक और मानसिक परेशानी में डाल दिया है, बल्कि पुलिस के प्रति जनता का विश्वास भी कमजोर होता नजर आ रहा है।

सवाल यह है कि जब गलत ट्रांसफर की रकम पहले ही वापस कर दी जा चुकी है और सामने से कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहिए, तब भी खातों को अनफ्रीज कराने में पुलिस महीनों क्यों लेट रही है।

Maharajganj: शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर मारपीट, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

पुलिस ने संपर्क नहीं किया

जब इस मामले में 2:15 बजे दोपहर के समय एसआई आलोक कुमार यादव से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। मामले की धीमी और लापरवाह कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं और पीड़ित जल्द से जल्द अपने खातों को फ्रीज से बाहर कराने की मांग कर रहे हैं।

Location :  Maharajganj

Published :  1 May 2026, 3:33 PM IST

Advertisement