बृजमनगंज हत्याकांड में बड़ा अपडेट: मछली कारोबारी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या मामले में पुलिस ने तीन को दबोचा, बढ़ी हलचल

महराजगंज के बृजमनगंज क्षेत्र में पोखरा कारोबारी हजारीलाल की गला रेतकर निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई थी। रविवार रात विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने पिता की तहरीर पर एक बाल अपचारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Updated : 10 August 2026, 3:37 PM IST
google-preferred

Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खड़खोड़ा गांव में रविवार की देर रात एक दर्दनाक वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। शांतिपूर्ण माने जाने वाले इस ग्रामीण इलाके में एक युवक की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पहचान पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के हरैया गांव के रहने वाले हजारीलाल के रूप में हुई थी। इस घटना के सामने आने के बाद से ही स्थानीय लोगों में भारी दहशत और आक्रोश का माहौल है।

विवाद से खूनी संघर्ष तक का सफर

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, मृतक हजारीलाल पोखरों का पट्टा लेकर मछली पालन और उससे जुड़े कारोबार का संचालन करता था। रविवार की देर रात किसी बात को लेकर उसका कुछ स्थानीय लोगों के साथ तीखा विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने कानून को अपने हाथ में लेते हुए बेरहमी की सारी हदें पार कर दीं। आरोप है कि आरोपियों ने धारदार हथियार से हजारीलाल का गला रेतकर उसकी निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।

कभी घने जंगलों में था सिर्फ सन्नाटा, फिर कैसे बना कुमाऊं का सबसे बड़ा शहर? जानिए हल्द्वानी की अनसुनी कहानी

मुकदमा दर्ज और पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक के पिता राजकुमार की तरफ से दी गई लिखित तहरीर के आधार पर बृजमनगंज थाने में खड़खोड़ा गांव निवासी तीन लोगों के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में एक बाल अपचारी का नाम भी शामिल है, जिसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने में भूमिका निभाई है।

तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की और कुछ ही घंटों के भीतर नामजद तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस हिरासत में लिए गए इन आरोपियों में एक बाल अपचारी भी शामिल है। एडिसनल एसपी सिद्धार्थ ने पूरे मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच अभी बी जारी है, फिलहाल मौके पर कानून-व्यवस्था पूरी तरह से सामान्य और नियंत्रित है।

Jharkhand Protest: रांची में गरमाया माहौल; CBI जांच की मांग पर अड़े छात्र, पुलिस ने की पानी की बौछार

पुलिस की अगली कार्रवाई क्या हो सकती है?

वर्तमान स्थिती को देखते हुए अब पुलिस हिरासत में लिए गए तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हत्याकांड के पीछे की असली वजह क्या थी और क्या इस साजिश में कुछ अन्य लोग भी शामिल थे। बहुत जल्द पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर ले सकती है।

Location :  Maharajganj

Published :  10 August 2026, 3:36 PM IST

Related News

Advertisement