बॉलीवुड स्टार सलमान और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की हुई खास मुलाकात, जानिए मुंबई में क्या हुई बात

मुम्बई में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। दोनों के बीच हुई इस अनोखी मीटिंग ने इंटरनेट पर चर्चा का माहौल बना दिया।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 16 March 2026, 1:56 AM IST

Mumbai: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। अखिलेश यादव ने यह फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मुंबई मिलान कैप्शन के साथ शेयर की। जिसमें उन्होंने सलमान खान को टैग भी किया।

तस्वीर में दोनों सितारे एक बड़े आर्टवर्क के सामने पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। सलमान खान ने ब्लैक टी-शर्ट और जींस पहना हुआ है जबकि अखिलेश यादव अपने ट्रेडमार्क लाल टोपी, सफेद कुर्ता-पायजामा और काले नेहरू जैकेट में नजर आए।

सलिम खान की सेहत का हाल पूछा

इस मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने सलमान खान के पिता और जाने-माने फिल्म लेखक सलिम खान की तबियत का भी हाल पूछा। उन्होंने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। सलिम खान कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल

इस तस्वीर को शेयर करते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई। फैंस और यूजर्स इस अनोखी मुलाकात को लेकर उत्सुक हैं। हालांकि, इस मीटिंग का सटीक मकसद अभी सामने नहीं आया है। राजनीति और बॉलीवुड के ऐसे मिलन अक्सर फैंस और जनता के बीच उत्सुकता बढ़ा देते हैं। यही वजह है कि यह फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से ट्रेंड करने लगी।

माघ मेला विवाद के बाद तेज हुई सियासी हलचल, शंकराचार्य से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव; कई मुद्दों पर चर्चा

चर्चा का विषय

मुंबई में यह मुलाकात उस समय हुई जब सलमान खान अपने पिता की सेहत को लेकर परिवार और करीबी दोस्तों के साथ समय बिता रहे थे। अखिलेश यादव और सलमान खान की यह बातचीत राजनीति और फिल्म जगत के फैंस दोनों के लिए चर्चा का विषय बन गई है।

Location : 
  • Mumbai

Published : 
  • 16 March 2026, 1:56 AM IST