हिंदी
महराजगंज में लाठी के वार से युवक की मौत
Maharajganj: महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक मामूली विवाद अचानक खूनी घटना में बदल गया। जंगल गुलरिहा के तुलसीपुर चौराहे पर बच्चों के आपसी झगड़े को लेकर दो पट्टीदारों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक युवक ने गुस्से में आकर लाठी से हमला कर दिया। सीने पर जोरदार वार लगने से रामअवतार चौहान की हालत मौके पर ही बिगड़ गई और थोड़ी ही देर में उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार जंगल गुलरिहा स्थित तुलसीपुर चौराहे पर शुक्रवार करीब तीन बजे रामअवतार चौहान और दूसरे पक्ष के श्याममोहन चौहान के बीच बच्चों के विवाद को लेकर बहस शुरू हो गई। दोनों ही चौराहे पर चाय की दुकान चलाते थे और इसी बात को लेकर पहले भी उनके बीच कहासुनी हो चुकी थी।
Maharajganj में बिजली को लेकर बड़ा अपडेट, कल इस इलाके में नहीं रहेगी लाइट
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान अचानक माहौल बिगड़ गया और एक युवक ने गुस्से में आकर रामअवतार चौहान के सीने पर लाठी से जोरदार प्रहार कर दिया। वार इतना तेज था कि रामअवतार मौके पर ही गिर पड़े और उनकी हालत गंभीर हो गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
Gorakhpur Firing: पैसे के विवाद में फायरिंग, पुलिस ने 4 आरोपी को किया गिरफ्तार; कई अवैध चीजें बरामद
मृतक की पत्नी रीना चौहान ने बताया कि दो से तीन दिन पहले भी बच्चों के विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। शुक्रवार को फिर उसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर युवक ने लाठी से हमला कर दिया। परिजनों ने इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और न्याय की मांग की है।
Location : Maharajganj
Published : 13 March 2026, 7:16 PM IST