रक्तदान जीवन का उपहार: शिविर में 11 यूनिट रक्त एकत्रित

वात्सल्य इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार और स्थानीय नागरिकों के सामूहिक प्रयासों से इस शिविर में कुल 11 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो आपातकालीन स्थिति में कई जरूरतमंदों का जीवन बचाने में सहायक होगा।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 25 April 2026, 5:20 PM IST

Balrampur: वात्सल्य इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को SELF BLOOD DONATION  शिविर का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार और स्थानीय नागरिकों के सामूहिक प्रयासों से इस शिविर में कुल 11 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो आपातकालीन स्थिति में कई जरूरतमंदों का जीवन बचाने में सहायक होगा।

युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित

कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. आकांक्षा शुक्ला द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ किया गया। इसके उपरांत आलोक अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। डॉ. शुक्ला ने युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए इस पहल की सराहना की।
शिविरों की आवश्यकता पर बल
मुख्य अतिथि डॉ आकांक्षा शुक्ला ने कहा कि रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि किसी को जीवन का उपहार देना है। उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में इस तरह के शिविरों की आवश्यकता पर बल दिया।

शिविर में उत्साह का माहौल तब और बढ़ गया जब 'वात्सल्य ग्रुप ऑफ स्कूल' के प्रबंध निदेशक डॉ. आशुतोष प्रसाद शुक्ला और प्रधानाचार्य कृष्णा मिश्रा ने स्वयं रक्तदान कर मिसाल पेश की। उनके इस कदम ने वहां उपस्थित अन्य युवाओं और कर्मचारियों में भारी उत्साह भर दिया।
रक्तदान करने वाले प्रमुख रक्त वीरों में शशि शुक्ला, मानसी गुप्ता, आनंद कुमार शुक्ला, राम मंगल, पंकज तिवारी और संजीव कुमार शुक्ला शामिल रहे। मेडिकल टीम ने बताया कि कुल 11 उत्साही रक्तदाताओं के सहयोग से यह लक्ष्य प्राप्त हुआ।
रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाया

ब्लड बैंक बलरामपुर से आए काउंसलर हिमांशु तिवारी ने अपनी टीम के साथ पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित तरीके से संपन्न कराया। इस अवसर पर वैभव त्रिपाठी, सोनम तिवारी, कुलदीप जी और विद्यालय के प्रबंधक वीरेन्द्र प्रसाद शुक्ल ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाया।
विद्यालय प्रबंधन ने इस सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। विद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि छात्रों और समाज में मानवीय मूल्यों को जीवित रखना भी है। भविष्य में भी ऐसे जन-कल्याणकारी शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Location :  Balrampur

Published :  25 April 2026, 5:20 PM IST