रायबरेली में ठिठुरती जिंदगियों को मिली गर्माहट, जरूरतमंदों को बांटे कंबल

उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता के नेतृत्व में यह राहत अभियान चलाया गया। उनके साथ अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला संरक्षक संदीप जैन और महेंद्र अग्रवाल, जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता और नगर अध्यक्ष के के गुप्ता मौजूद रहे।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 19 December 2025, 7:33 PM IST

Raebareli: ठंड की स्याह रातों में जब शहर की गलियों में सन्नाटा पसरा रहता है। तब मुंशीगंज की मलिन बस्ती में जिंदगी की जंग हर रोज और कठिन हो जाती है। अपराध, भूख और ठंड के बीच जूझ रहे इन परिवारों के लिए राहत की एक किरण उस वक्त दिखाई दी, जब उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी भीषण ठंड में यहां पहुंचे और जरूरतमंदों के बीच कंबल व खाद्य सामग्री बांटी। समर्पण दिवस के मौके पर हुए इस आयोजन ने ठंड से ठिठुर रही जिंदगियों को कुछ सुकून जरूर दिया।

बस्ती में राहत अभियान

उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता के नेतृत्व में यह राहत अभियान चलाया गया। उनके साथ अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला संरक्षक संदीप जैन और महेंद्र अग्रवाल, जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता और नगर अध्यक्ष के के गुप्ता मौजूद रहे। सभी पदाधिकारी मुंशीगंज स्थित मलिन बस्ती में पहुंचे और जरूरतमंद महिलाओं, विकलांगों और बुजुर्गों को कंबल के साथ बिस्कुट, गुड़लैया और नमकीन का वितरण किया गया।

Raebareli News: मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन

ठंड में मदद को आगे आए व्यापारी

प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने बताया कि व्यापार मंडल हर साल सर्दी के मौसम में ऐसे लोगों को चिन्हित करता है, जिनके पास ठंड से बचने के साधन नहीं होते। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति व्यापारियों की जिम्मेदारी है। जरूरतमंदों की मदद से ही समाज मजबूत बनता है।

सेवा अभियान

जिला संरक्षक संदीप जैन और महेंद्र अग्रवाल ने बताया कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के आह्वान पर 12 दिसंबर से 27 दिसंबर तक प्रदेश के हर जनपद में समर्पण दिवस के तहत ऐसे सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि ठंड से जूझ रहे लोगों तक समय पर मदद पहुंचाई जा सके।

Raebareli: प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट को लग रहा पलीता, जरूरतमदों को नहीं मिल रहे घर, जिम्मेदार कौन?

सहयोगियों को किया गया सम्मानित

जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता ने समाजसेवी मुकेश श्रीवास्तव, मुंशीगंज इकाई अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, प्रभारी राकेश कुमार अग्रहरी, महामंत्री गिरजा शंकर, कोषाध्यक्ष रवि शंकर अग्रहरी और संरक्षक गिन्नी लाल मोदनवाल का सहयोग के लिए आभार जताया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष आशीष जैन, जिला मंत्री शिखर श्रीवास्तव, सत्येंद्र यादव भी मौजूद रहे। लाभार्थियों में सुशीला, सुनीता, नीलम, पिंकी, राजकुमारी, उर्मिला, रुखसाना, सायरा और शरीफन शामिल रहीं।

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 19 December 2025, 7:33 PM IST