VRS के बाद नई शुरुआत, शिक्षा, स्वास्थ्य और राजनीतिक जागरूकता को लेकर मैदान में उतरे ताराचंद
नैनीताल में 22 वर्षों तक राजस्व उपनिरीक्षक रहे ताराचंद घिल्डियाल ने वीआरएस लेकर समाज सेवा की राह चुनी। ‘नेकी की दीवार’ को विस्तार देते हुए ‘नेकी प्रहरी विंग’ शुरू कर शिक्षा, स्वास्थ्य और राजनीतिक जागरूकता बढ़ाने का लक्ष्य रखा है।