UP Assembly Poll: यूपी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बनाया खास प्लान, हर जिले चलेगा अनोखा अभियान

भाजपा ने यूपी विधानसभा चुनाव से पहले एक खास योजना पूरे राज्य में चलाने फैसला किया है। 23 जून से शुरू हुआ डिजिटल प्रशिक्षण अभियान के बाद भाजपा ने उत्तर प्रदेश के हर जिले में कैंपियन चलाने का निर्णय लिया है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 29 June 2026, 4:30 PM IST
google-preferred

Kanpur: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी रणनीति को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पार्टी ने प्रत्येक जिले में लगभग पांच हजार डिजिटल योद्धा तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जो विशेष डिजिटल प्रशिक्षण अभियान के माध्यम से प्रशिक्षित किए जाएंगे।

यह अभियान 23 जून से शुरू हुआ और 6 जुलाई तक जारी रहेगा। डिजिटल प्रशिक्षण अभियान का विस्तार भाजपा द्वारा संचालित यह प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों से जोड़ने और उन्हें आधुनिक प्रचार तकनीकों से लैस करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इसमें सोशल मीडिया, ऑनलाइन संवाद और डिजिटल अभियानों के तरीकों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं का नेटवर्क तैयार करना

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल तकनीक पर प्रशिक्षण अभियान के दौरान, कार्यकर्ताओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित विभिन्न डिजिटल टूल्स का उपयोग सिखाया जा रहा है। पार्टी का मानना है कि आगामी चुनावों में डिजिटल प्लेटफॉर्म की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होगी, इसलिए बूथ स्तर तक प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं का नेटवर्क तैयार करना जरूरी है।

कार्यकर्ताओं की भागीदारी को भी अनिवार्य

बूथ स्तर तक डिजिटल नेटवर्क (DIGITAL NETWORK) का विस्तार पार्टी ने योजना बनाई है कि मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक डिजिटल प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके लिए सोशल मीडिया और आईटी विभाग के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला, मंडल और विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ताओं की भागीदारी को भी अनिवार्य किया गया है।

भ्रामक सूचनाओं का जवाब देने की तैयारी

भ्रामक सूचनाओं का जवाब देने की तैयारी प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों, सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों को सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ विपक्ष द्वारा फैलाई जाने वाली भ्रामक सूचनाओं का तथ्यात्मक जवाब देने की ट्रेनिंग भी दी जा रही है।

आज शाम आसमान में दिखेगा साल का सबसे अनोखा चांद, जानिए हर जगह क्यों है इसकी चर्चा

पार्टी की गतिविधियों को तेजी से जनता तक पहुंचाएंगे

संगठन को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने की रणनीति भाजपा नेताओं का कहना है कि यह अभियान केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है, बल्कि संगठन को तकनीकी रूप से अधिक मजबूत, सशक्त और प्रभावी बनाने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने बताया कि हर बूथ पर प्रशिक्षित डिजिटल कार्यकर्ता तैनात करने का लक्ष्य है, जो सरकार की योजनाओं और पार्टी की गतिविधियों को तेजी से जनता तक पहुंचाएंगे।

Location :  Kanpur

Published :  29 June 2026, 3:37 PM IST

Advertisement