
काग्रेंस नेता प्रमोद तिवारी के घर दोनों दल के नेताओं की दूसरे दिन बातचीत जारी
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर फंसा पेंच अब सुलझता नजर आ रहा है। दिल्ली में दोनों दलों में सीट बंटवारों के लेकर जारी बातचीत के बीच इस पर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए 26 सीटें ऑफर की हैं। हालांकि इस पर अभी अंतिम मुहर लगनी बाकी है।
समाजावादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव के दिल्ली स्थित आवास पर सपा के नेताओं की बैठक में पार्टी ने कांग्रेस को 403 विधानसभा सीटों में से 26 सीटों देने का फैसला किया है। इसके साथ उन 26 सीटों के नाम पर भी सामने आए हैं, जो सपा ने कांग्रेस के खाते में रखी हैं।
SP-Congress Seat Sharing Meeting: यूपी चुनाव 2027 को लेकर सियासी हलचल तेज, दिग्गज नेताओं की बैठक जारी
#UPElection2027 #SamajwadiParty #Congress #UPPolitics #DynamiteNews @samajwadiparty @INCUttarPradesh https://t.co/4qUMiDB5Yd
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 24, 2026
दिल्ली में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सीट बंटवारे को लेकर चल रही बातचीत पर सपा सांसद इकरा हसन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत में दोनों पक्षों की ओर से प्रस्ताव रखे जाते हैं और इसी आधार पर आगे चर्चा होती है. दोनों पार्टियों का नेतृत्व और सभी नेता मिलकर सीटों के बंटवारे पर फैसला करेंगे। इकरा हसन ने कहा कि बातचीत अभी शुरू हुई है और दोनों पक्षों के बीच सार्थक चर्चा चल रही है। एक तरफ से प्रस्ताव आया है, वहीं दूसरी तरफ से भी अपनी बात रखी जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले एक-दो दिनों में सीट बंटवारे को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट बंटवारे की बातचीत पर, सपा सांसद इकरा हसन ने कहा "जब सीट बंटवारे पर चर्चा होती है, तो कुछ प्रस्ताव उनकी तरफ से आते हैं और कुछ हमारी तरफ से रखे जाते हैं, बातचीत इसी तरह होती है... दोनों पार्टियों का नेतृत्व और हम सब मिलकर तय करेंगे। अभी तो बातचीत शुरू ही हुई है।
#UPElections2027 #SamajwadiParty #ikrahasan @samajwadiparty @ikraHsanmp
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 24, 2026
सूत्रों की मानें तो सपा की ओर से कांग्रेस को दिए गए 26 सीटों के प्रस्ताव पर दोनों दलों के बीच सहमति बनाने की कोशिश हो रही है। कांग्रेस इस प्रस्ताव पर क्या रुख अपनाती है और सीटों के बंटवारे को लेकर क्या अंतिम फैसला होता है, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
फिलहाल, दोनों दलों की बातचीत जारी है। अब देखना होगा कि सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन का रास्ता साफ होता है या सीटों की संख्या को लेकर पेंच फंसता है।
Location : New Delhi
Published : 24 November 2026, 12:29 PM IST