दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, Warning में लिखा- IED से होगा धमाका

मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट से पहले पुलिस को धमकी भरा ईमेल मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें कार्यक्रम के दौरान IED धमाके की धमकी दी गई है। ईमेल में 'खालिस्तान जिंदाबाद' का भी जिक्र है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 24 November 2026, 12:39 PM IST
google-preferred

Bengaluru News: मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट से पहले सुरक्षा से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। कार्यक्रम से पहले पुलिस को एक धमकी भरा ईमेल मिला है। इसमें कॉन्सर्ट के दौरान IED धमाका करने की धमकी दी गई है। ईमेल में 'खालिस्तान जिंदाबाद' का जिक्र भी किया गया है। धमकी की जानकारी सामने आते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह कार्यक्रम रविवार (29 नवंबर 2026) को NICE Grounds में होगा। यह RuPay Aura India Tour 2026 का हिस्सा है।

कॉन्सर्ट से पहले पुलिस को मिला धमकी भरा ईमेल

दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु में होने वाले कार्यक्रम से पहले पुलिस को एक ईमेल प्राप्त हुआ। इसमें कॉन्सर्ट के दौरान विस्फोट करने की धमकी दी गई है। ईमेल में IED ब्लास्ट का उल्लेख किया गया है। इसके साथ ही 'खालिस्तान जिंदाबाद' का नारा भी लिखा गया है।

दिलजीत दोसांझ (Image Source: Pinterest)

दिलजीत दोसांझ (Image Source: Pinterest)

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

धमकी भरे ईमेल के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल ईमेल की सत्यता और धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, अभी तक धमकी की पुष्टि या किसी वास्तविक विस्फोटक की बरामदगी से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है।

Location :  Bengaluru

Published :  24 November 2026, 12:39 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement