Site icon Hindi Dynamite News

भारतीय किसान यूनियन ने किया संगठन विस्तार, जानें कौन बना ओबीसी मोर्चा का जिला अध्यक्ष

भारतीय किसान यूनियन ने जिले में संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: Asmita Patel
Published:
भारतीय किसान यूनियन ने किया संगठन विस्तार, जानें कौन बना ओबीसी मोर्चा का जिला अध्यक्ष

मैनपुरी: जिले के ज्योति रोड स्थित महिमा मैरिज होम में आज भारतीय किसान यूनियन (भानू) द्वारा संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से ओबीसी मोर्चा का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में जिले भर से सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। जिससे कार्यक्रम भव्य और उत्साहपूर्ण रहा।

बीके सिंह बने ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष

कार्यक्रम का सबसे अहम क्षण तब आया जब भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने बीके सिंह को ओबीसी मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। उनके नाम की घोषणा के साथ ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्हें फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। बीके सिंह ने संगठन को मजबूत करने और ओबीसी वर्ग के हक की आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया।

अराजनीतिक संगठन में हुए सैकड़ों लोग शामिल

इस कार्यक्रम में यूनियन के अराजनीतिक स्वरूप को और भी मजबूती मिली। जब सैकड़ों पदाधिकारी और समर्थक ओबीसी मोर्चा में शामिल हुए। सभी ने मिलकर किसानों, मजदूरों और पिछड़े वर्ग के हकों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की बात कही। मंच से वक्ताओं ने साफ किया कि संगठन पूरी तरह अराजनीतिक है, लेकिन सामाजिक न्याय और अधिकारों के लिए किसी भी स्तर तक संघर्ष करने को तैयार है।

कार्यक्रम में शामिल हुए यूनियन के शीर्ष नेता

इस संगठन विस्तार कार्यक्रम में यूनियन के राष्ट्रीय और प्रांतीय स्तर के कई प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के रूप में सी.पी. सिंह यादव, जो कि संगठन के राष्ट्रीय विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष हैं ने कहा कि यह संगठन किसानों और पिछड़े वर्ग की वास्तविक आवाज है। साथ ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर सिंह यादव (ओबीसी मोर्चा) और मुख्य सचिव योगेश यादव की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भी प्रभावशाली बना दिया।

स्थानीय नेताओं ने निभाई मुख्य भूमिका

कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिवम यादव, गौरव यादव, चरण सिंह यादव, कन्हैया कुलश्रेष्ठ (जिला युवा अध्यक्ष मैनपुरी) और ठाकुर दीपक चौहान (जिला अध्यक्ष मैनपुरी) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इन सभी ने मंच संचालन, संगठन प्रबंधन और कार्यक्रम की व्यवस्थित रूपरेखा में अहम सहयोग दिया।

Exit mobile version