
Symbolic Photo (Image Source: AI Generated)
मिली जानकारी के अनुसार, गांव में रहने वाले युवक का अपनी भाभी के बेटे से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि भाभी का बेटा अपनी चाची के घर गया था, जहां किसी बात पर झगड़ा हो गया। इसी दौरान युवक की पत्नी ने बच्चे को डांट दिया। बच्चे ने घर जाकर अपनी मां को पूरी बात बताई तो वह नाराज हो गई। इसके बाद बच्चे की मां मौके पर पहुंची और अपनी देवरानी तथा देवर से विवाद करने लगी। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई। आरोप है कि इसी दौरान युवक की भाभी ने उस पर हमला कर दिया और उसके प्राइवेट पार्ट पर दांतों से काट लिया। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद घायल युवक के पिता उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। पहले उसे घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, युवक के घाव पर 55 टांके लगाए गए। घटना के बाद परिवार में तनाव का माहौल है।
मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घायल युवक की पत्नी ने अपनी जेठानी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। बताया गया है कि आरोपी महिला का पति गुजरात में नौकरी करता है और घटना की जानकारी मिलने के बाद उसके वापस आने की बात कही गई है। पुलिस पूरे मामले के तथ्यों और घटना के कारणों की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Location : Kanpur
Published : 25 October 2026, 2:59 PM IST