
बबुरहवा चौराहे पर खौफनाक वारदा
Basti: जनपद के छावनी थाना क्षेत्र के बबुरहवा चौराहे पर गुरुवार को गोली बारी की घटना सामने आयी है। गोली लगने से व्यापारी राम बहाल यादव (55) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अचानक हुई फायरिंग की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मामला छावनी थाना क्षेत्र के बबुरहवा गांव का है।
गोली लगने की सूचना मिलते ही परिवार के लोग घायल अवस्था में राम बहाल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गोली उनके सिर के दाहिने हिस्से में लगी थी।
घटना की जानकारी मिलने पर सीओ हरैया स्वर्णिमा सिंह पुलिस टीम के साथ सीएचसी पहुंचीं। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गोली किन परिस्थितियों में चली और घटना की वजह क्या थी।
प्रारंभिक जांच में व्यापारी द्वारा खुद को गोली मारने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गोली किन परिस्थितियों में चली और घटना के पीछे क्या वजह रही।
मामले की जांच करती पुलिस
पुलिस ने घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
रामबहाल गांव में तेल चक्की की दुकान चलाते थे। उन्होंने कुछ दुकानें किराए पर भी दे रखी थीं। उनकी मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद मौत की सही स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। हर्रैया थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं को देख रही है।
Location : Basti
Published : 3 September 2026, 10:25 PM IST