बरेली में डीएम-सीएमओ का बड़ा एक्शन: अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर रेड, एक सील… सामने आई स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत

बरेली में डीएम और सीएमओ के निर्देश पर अल्ट्रासाउंड सेंटरों का औचक निरीक्षण किया गया। एक सेंटर पंजीकरण न दिखाने पर सील किया गया, जबकि कई सेंटर बंद मिले। प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 4 April 2026, 3:28 PM IST
google-preferred

Bareilly: क्या आपके आसपास चल रहे सभी अल्ट्रासाउंड सेंटर पूरी तरह नियमों का पालन कर रहे हैं? ये सवाल हम इसलिए पूझ रहे हैं क्योंकि उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में एक ऐसा खुलासा हुआ है, जो आपको सोचने में मजबूर कर देगा। बता दें कि बरेली में प्रशासन की अचानक हुई कार्रवाई ने स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत सामने लाकर खड़ी कर दी। जिसमें एक सेंटर सील, कई बंद और कई पर सख्त चेतावनी जारी हुई।

जिला अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और नियमों के पालन को सुनिश्चित करना था।

कई केंद्रों पर छापेमारी

निरीक्षण टीम ने कुंडरा कोठी स्थित मन्नत अल्ट्रासाउंड, जीवन ज्योति अल्ट्रासाउंड और रिछा क्षेत्र के हर्ष कला अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण किया। इसके अलावा बहेड़ी क्षेत्र में ग्लोबल, हिंद, यूनिक, मैक्स, लाइफ लाइन, अरोरा, नियाजी और विद्या अल्ट्रासाउंड सेंटर की भी जांच की गई।

पंजीकरण न दिखाने पर सेंटर सील

जांच के दौरान हिंद अल्ट्रासाउंड सेंटर का संचालक अपना पंजीकरण प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से सेंटर को सील कर दिया। संचालक को तीन दिन के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

Bareilly News: SSP का बड़ा एक्शन! कोतवाली में धनंजय पांडे की हुई तैनाती, कई थानों में बदले अफसर, पढ़िये पूरी सूची

कार्रवाई नहीं रुकी तो दर्ज होगा मुकदमा

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त संदेश दिया है कि नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कई सेंटर बंद मिलने पर नाराजगी

निरीक्षण के दौरान मैक्स और लाइफ लाइन अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद पाए गए। इस पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई और संचालकों को सख्त चेतावनी दी कि वे निर्धारित समय और नियमों का पालन करें, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।प्रशासन ने दो टूक कहा है कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों का उल्लंघन सहन नहीं किया जाएगा। आम जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Bareilly News: SDM को ज्ञापन सौंप कर किसानों की बड़ी चेतावनी, मांगें नहीं मानी तो लेंगे बड़ा फैसला… जानें क्या है पूरा मामला

इस अभियान में नोडल अधिकारी डॉ लईक अहमद अंसारी के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। उनके साथ राहुल शर्मा, राजेश कुमार और विपिन कुमार भी शामिल रहे, जिन्होंने विभिन्न केंद्रों की जांच कर रिपोर्ट तैयार की।

Location : 
  • Bareilly

Published : 
  • 4 April 2026, 3:28 PM IST

Advertisement