Bareilly: में लखनऊ-दिल्ली हाईवे हाईवे पर दो वाहन बने आग का गोला, टक्कर के बाद ट्रक में फंसा हेल्पर जिंदा जला

बरेली के लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर गाय को बचाने के प्रयास में ट्रक एथेनॉल टैंकर से टकरा गया। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। हादसे में 22 वर्षीय हेल्पर जमाल जिंदा जल गया, जबकि चालक समेत तीन लोगों ने कूदकर जान बचाई।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 20 November 2026, 3:51 PM IST

Bareilly: बरेली में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर गुरुवार देर रात ऐसा खौफनाक हादसा हुआ कि देखने वालों की रूह कांप उठी। सड़क किनारे खड़े एथेनॉल से भरे टैंकर में पीछे से आ रहा ट्रक जा घुसा। टक्कर होते ही दोनों वाहन आग का गोला बन गए। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक में सवार 22 साल का हेल्पर जमाल बाहर नहीं निकल सका और जिंदा जल गया। आग बुझने के बाद मौके पर उसके शरीर के सिर्फ अवशेष मिले। चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई, जबकि दो अन्य लोग भी किसी तरह बाहर निकल आए।

चालक का बिगड़ा संतुलन और टैंकर में जा घुसा ट्रक

हादसा फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में संजीव गुप्ता के होटल के सामने हुआ। बताया गया कि पानीपत से बिहार के हाजीपुर जा रहा ट्रक गुरुवार देर रात होटल के पास पहुंचा था। तभी अचानक सामने गाय आ गई। उसे बचाने के चक्कर में चालक वसीम अहमद ट्रक पर नियंत्रण खो बैठे। ट्रक सीधे सड़क किनारे खड़े एथेनॉल से भरे टैंकर में पीछे से जा भिड़ा। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटों ने ट्रक को घेर लिया।

Muzaffarnagar: नाम आतंकवादियों से जुड़ा बताकर  9 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट, कंबोडिया से बड़ा खेल

तीन ने कूदकर बचाई जान, जमाल आग में फंसकर जिंदा जला

ट्रक मालिक मेहताब के मुताबिक, ट्रक में कपड़े, जूते-चप्पल समेत अन्य सामान लदा था। मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र निवासी वसीम अहमद ट्रक चला रहे थे। उनके साथ जमाल पुत्र मोहम्मद अकरम हेल्पर था। ट्रक में नसीम पुत्र मोहम्मद राव और नूरे मुजस्सिम पुत्र जफर हुसैन भी सवार थे। दोनों पीछे सो रहे थे। आग लगते ही नसीम और नूरे मुजस्सिम बाहर निकल आए। चालक वसीम ने भी कूदकर जान बचाई, लेकिन 22 साल का जमाल आग में घिर गया। आग इतनी भयानक थी कि उसका शव तक पूरी तरह जल गया। मौके पर सिर्फ अवशेष मिले।

दो वाहन बने आग का गोला (सोर्स-डाइनामाइट न्यूज़)

दो घंटे तक धधकता रहा हाईवे, दूर तक दिखीं आग की लपटें

दोनों वाहनों में लगी आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने गाड़ियां रोक दीं। देखते ही देखते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। आसपास के ढाबों पर मौजूद लोग बाहर निकल आए तो पास की कॉलोनियों में रहने वाले लोग भी आग और धुएं का गुबार देखकर सहम गए। आग की चपेट में आकर पास में पंचर की दुकान चलाने वाले मोनिस के टायर और अन्य सामान भी जलकर राख हो गए।

Maharajganj: नौतनवा में दो chitang रिहायशी इलाके में घुसे, दहशत

दमकल की दो घंटे की मशक्कत, ट्रक जलकर हुआ राख

हादसे की सूचना पर पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग की भयावहता को देखते हुए घटनास्थल से पहले ही हाईवे पर यातायात रोक दिया गया। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे तक ममशक्कत की, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। घायल चालक वसीम अहमद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग बुझने और जले हुए वाहनों को हटाने के बाद हाईवे पर यातायात फिर से शुरू कराया गया।

Location :  Bareilly

Published :  20 November 2026, 3:51 PM IST