Bareilly: बरेली में सपा PDA पंचायत में रोजगार, महंगाई, चिकित्सा सुविधाओं और सुरक्षा का मुद्दा छाया

बरेली के होटल किंग हेरिटेज में डॉ. अनीस बेग की पहल पर PDA पंचायत आयोजित हुई। बैठक में रोजगार, महंगाई, चिकित्सा, सुरक्षा और चीनी की कीमतों समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनता के बीच लगातार संवाद बनाए रखने पर जोर दिया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 21 September 2026, 9:23 AM IST

Bareilly:  राजनीति का उद्देश्य केवल संगठन को मजबूत करना नहीं, बल्कि जनता से जुड़े सवालों को भी प्रमुखता से उठाना होना चाहिए।यह बात होटल किंग हेरिटेज में आयोजित सपा पीडीए पंचायत में डॉ. अनीस बेग ने कही। पीडीए पंचायत में रोजगार, महंगाई, चिकित्सा, सुरक्षा और चीनी की कीमतों को लेकर वक्ताओं ने सवाल उठाए। विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा से टिकट का दावेदार डॉ. अनीस बेग ने रविवार देर रात आयोजित पंचायत में कहा कि राजनीति का उद्देश्य केवल संगठन को मजबूत करना नहीं, बल्कि जनता से जुड़े सवालों को भी प्रमुखता से उठाना होना चाहिए। उन्होंने रोजगार, महंगाई, बेहतर चिकित्सा सुविधाओं और सुरक्षा को आम लोगों से जुड़े महत्वपूर्ण विषय बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लगातार जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने और संबंधित स्तर तक पहुंचाने की अपील की।

चीनी की कीमतों का मुद्दा भी उठा

डॉ. अनीस बेग ने चीनी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आवश्यक वस्तुओं की कीमतों का असर सीधे परिवारों की रसोई पर पड़ता है। उन्होंने किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलने और उपभोक्ताओं को जरूरी वस्तुएं उचित कीमत पर उपलब्ध कराने के बीच संतुलन की जरूरत बताई।

रोजगार और महंगाई पर चर्चा

उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने की जरूरत है। उनके मुताबिक महंगाई का असर गरीब, मजदूर और मध्यम वर्गीय परिवारों के घरेलू बजट पर पड़ता है। ऐसे में रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ आवश्यक वस्तुओं की कीमतों की निगरानी भी जरूरी है।

चिकित्सा और सुरक्षा पर जोर

चिकित्सा व्यवस्था को लेकर डॉ. अनीस बेग ने कहा कि आम लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को इलाज के लिए आर्थिक परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक जनसुलभ बनाने की आवश्यकता है।

सुरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए। महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों की समस्याओं को सुनकर उन्हें संबंधित स्तर तक पहुंचाने की अपील की।

यूपी में मानसून का महा-ट्विस्ट: 24 घंटे में पलटेगा मौसम, जानें बारिश के ब्रेक के बीच क्या है अगला खतरा

संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर

जिला अध्यक्ष सुभलेश यादव ने कहा कि PDA समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाने का काम कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहने और उनकी समस्याओं को समझने की अपील की। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चलाने की बात कही।

पंचायत के दौरान डॉ. अनीस बेग ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन की गतिविधियों को लेकर संवाद किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को केवल बैठकों तक सीमित न रहकर जनता के बीच जाकर स्थानीय समस्याओं को सामने लाना चाहिए।

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष एवं कैंट प्रभारी राजेश मौर्य के अलावा सुरेंद्र सोनकर, प्रमोद विष्ट, गजल अंसारी, हुरिया रहमान, ओमपाल प्रजापति, स्मिता यादव, धीरज मधुकर, प्रशांत बाल्मीकि, सिंपल कन्नोजिया, शीवा नाज, मनीषा सक्सेना, पंकज बाल्मीकि, कुलदीप बाल्मीकि, नीरज, ऊषा करण सागर और मोहित सक्सेना समेत अन्य लोग मौजूद रहे। अंत में डॉ. अनीस बेग ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताया।

Location :  Bareilly

Published :  21 September 2026, 9:23 AM IST