सोशल मीडिया पर भेजी जा रही तस्वीरें; बरेली पुलिस खंगाल रही लापता महिलाओं का रिकॉर्ड, आखिर कौन थी वो?

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र स्थित धनेटा रेलवे क्रॉसिंग के पास अप रेलवे लाइन पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के मुताबिक, प्रथम दृष्टया महिला की चलती ट्रेन से गिरकर मौत होने की आशंका है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 3 July 2026, 7:55 PM IST
google-preferred

Bareilly: बरेली जनपद के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र स्थित धनेटा रेलवे क्रॉसिंग फाटक के पास गुरुवार दोपहर अप रेलवे लाइन के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना पर थाना पुलिस और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया।

ट्रेन से गिरने की आशंका

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि महिला किसी चलती ट्रेन से गिर गई होगी, जिससे उसकी मौत हुई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Bareilly News: नाश्ता लेकर लौट रहे थे मासूम चचेरे भाई-बहन, रास्ते में काल बनकर गिरी जर्जर दीवार

महिला की पहचान कराने में जुटी पुलिस

फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के थानों को सूचना भेज दी है और सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

सभी पहलुओं से की जा रही जांच

फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिला की पहचान होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Bareilly

Published :  3 July 2026, 7:55 PM IST

Advertisement