बरेली में दर्दनाक सड़क हादसा, दो दोस्तों को वाहन ने रौंदा

बरेली में दर्दनाक सड़क हादसा की खबर है। एक हादसे ने दो परिवारों के चिराग को बुझा दिया। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 18 May 2026, 2:54 AM IST

Bareilly: बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में दो नाबालिग दोस्तों की जान चली गई। रिठौरा कस्बा निवासी 18 साल का रवि उर्फ भूरा और 16 साल का रोहित गैस सिलिंडर भरवाने बाइक से निकले थे। नवदिया झादा चौराहे के पास विजेजमर्ज ढाबा के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।

यह घटना विलेज मार्ग ढाबा के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत

राहगीरों ने तुरंत बिथरी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

बरेली ओवरहेड टैंक हादसा: अधिशासी अभियंता कुमकुम गंगवार निलंबित, जांच के आदेश जारी

दोनों परिवारों में टूटा दुखों का पहाड़

रवि मोहल्ला काहरान का रहने वाला था। तीन भाइयों में दूसरे नंबर का रवि था। पिता ढांकनलाल फुटपाथ पर चश्मा-बेल्ट बेचकर घर चलाते हैं। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां नन्हीं देवी बेहोश हो गईं।

वहीं रोहित मोहल्ला कुर्मियान का रहने वाला था। दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। पिता बाबू का बचपन में ही निधन हो गया था। हादसे के वक्त मां पीतम देवी घर पर नहीं थीं। खबर मिलते ही बदहवास होकर रो पड़ीं।

मृतक रवि और रोहित एक ही मोहल्ले के निवासी थे और गहरे दोस्त थे। रवि कस्बे में चश्मे की दुकान चलाते थे, जबकि रोहित पानी सप्लाई का काम करते थे। दोनों शनिवार को गैस सिलेंडर लेने के लिए निकले थे।

Acid Attack: बरेली में सोते परिवार पर फेंका तेजाब, पति-पत्नी समेत दो मासूम बच्चे झुलसे

रिठौरा में पसरा मातम

एक साथ दो जवान मौतों से पूरे रिठौरा कस्बे में मातम पसरा है। दोनों दोस्त एक साथ गैस सिलिंडर लेने निकले थे, लेकिन घर वापस नहीं लौटे। पुलिस ने बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस CCTV खंगालकर आरोपी वाहन की पहचान में जुटी है।

Location :  Bareilly

Published :  18 May 2026, 2:43 AM IST