Bareilly: फरीदपुर टोल पर भीषण हादसा, दो शिक्षकों की मौत

यूपी के बरेली में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। परीक्षा ड्यूटी पर जा रहे दो शिक्षकों को यमराज बनकर आ रहे ट्रक ने मौत के मुंह में धकेल दिया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 15 May 2026, 6:59 PM IST
google-preferred

Bareilly: बरेली-शाहजहांपुर हाई-वे पर पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। फरीदपुर टोल पर एक ट्रक ने परीक्षा ड्यूटी पर जा रहे दो बाइक सवार शिक्षकों को रौंद दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

घटना बरेली-शाहजहांपुर हाईवे पर फरीदपुर टोल प्लाजा के पास की है। शिक्षक बेसिक शिक्षा विभाग के थे। हादसे में मृतक शिक्षकों की पहचान सिविल लाइंस निवासी पीके यादव और मुंशीनगर निवासी प्रमोद यादव  के रूप में हुई है। हादसा इतना भयावह था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार दो शिक्षक परीक्षा ड्यूटी पर जा रहे थे। बरेली-शाहजहांपुर हाई-वे पर एक ट्रक ने उन्हे जोरदार टक्कर मार दी। स्कूल पहुंचने से पहले ही उनकी जान चली गई।

दोनों शिक्षक फरीदपुर ब्लॉक के लोंगपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात थे। शुक्रवार सुबह दोनों रोज की तरह साथ में परीक्षा ड्यूटी के लिए निकले थे।

रायबरेली में शारदा नहर से मिले तीन शव, महिला समेत तीन लोगों की लाश मिलने से सनसनी

चश्मदीदों ने बताया

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फरीदपुर टोल प्लाजा के पास पीछे से तेज गति में आए ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और ट्रक उन्हें कुचलता हुआ निकल गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना की खबर मिलते ही दोनों शिक्षकों के परिवारों में कोहराम मच गया। स्कूल स्टाफ और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों में भी शोक की लहर दौड़ गई। परिजन बदहवास हालत में जिला अस्पताल पहुंचे।

नैनीताल घूमने आए बरेली के पर्यटकों की कार पहाड़ी से टकराई, 1 की मौत, 3 घायल

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। टोल प्लाजा और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि ट्रक और उसके चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Location :  Bareilly

Published :  15 May 2026, 6:59 PM IST

Advertisement