Bareilly Road Accident: बरेली में देर रात भीषण सड़क हादसा, पति-पत्नी की मौके पर मौत
बरेली में शनिवार देर रात बड़ा बाईपास पर हुए भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही जान चली गई, जबकि उनकी 12 वर्षीय बेटी और टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा रात लगभग 11 बजे पटेल ढाबे के सामने उस समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार कैंटर ने सड़क पार कर रहे टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी।