
अपराधियों पर बरेली पुलिस का बड़ा शिकंजा (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Bareilly: यूपी के बरेली जनपद में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान शुरू किया है। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर 67 कुख्यात अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल दी गई है। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य गोकशी, सट्टा और संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।
इस अभियान के तहत 54 गोकशों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इनमें भोजीपुरा क्षेत्र के शकील उर्फ पोला, छोटे उर्फ अब्दुल कयूम, कल्लू उर्फ कलुआ, अशफाक, अकलीम, छोटन उर्फ एसओ, सद्दाम, पप्पू, वसीम, फेम उर्फ फहीम और पप्पू उर्फ गरां जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा जिले के अन्य थाना क्षेत्रों के कई कुख्यात अपराधी भी पुलिस की निगरानी सूची में आ गए हैं।
पुलिस की यह कार्रवाई केवल गोकशी तक सीमित नहीं है। बारादरी क्षेत्र के चर्चित सट्टा माफिया जगमोहन उर्फ तन्नू को भी हिस्ट्रीशीटर बनाया गया है। इसके अलावा हत्या, लूट, डकैती और धोखाधड़ी जैसे गंभीर मामलों में शामिल कई आरोपियों को भी सूची में शामिल किया गया है।
Bareilly: शाम को जानी थी बरात सुबह मिली लाश, परिवार बोला- ये आत्महत्या नहीं हत्या!
एसएसपी अनुराग आर्य ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इन अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए। उनकी आवाजाही, संपर्क और व्यवहार पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी संभावित अपराध को पहले ही रोका जा सके।
पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि गोकशी, सट्टा और संगठित अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। किसी भी आरोपी के दोबारा अपराध में शामिल होने पर उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Bareilly Police पर दाग! शादी का झांसा, रिश्वत और अश्लील कॉल फिर आरोपी को छोड़ा? मचा बवाल
एसएसपी ने यह भी स्पष्ट किया है कि हिस्ट्रीशीट खोलना सिर्फ शुरुआत है। आने वाले समय में ऐसे अपराधियों के खिलाफ और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है और आम जनता को सुरक्षा का भरोसा मिला है।
Location : Bareilly
Published : 29 April 2026, 1:36 PM IST
Topics : bareilly news crime news Police Action UP News UP Police