
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से खबर सामने आई है। यहां जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के पीरबटावन मोहल्ले में आईपीएल सट्टेबाजी को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक, पैसों के लेन-देन को लेकर यह विवाद हिंसक झड़प में बदल गया।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, सट्टेबाज अनूप कुमार वाल्मीकि और एक अन्य सट्टेबाज के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर बहस शुरू हुई। विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष ने अनूप पर हमला कर दिया। इस हमले में अनूप गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल अनूप को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उनकी स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावर सट्टेबाज की पहचान कर ली गई है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
बाराबंकी की दूसरी खबर
बाराबंकी से खबर सामने आई है। यहां जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने उज्जवल नगर स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी केंद्र में उपलब्ध चिकित्सा, पुलिस, विधिक परामर्श, मनोवैज्ञानिक सहायता और आश्रय सेवाओं का जायजा लिया।
जानकारी के मुताबिक, डीएम ने केंद्र में रह रही महिलाओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने एक और सेंटर खोलने का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए।
संकट में सभी जरूरी सेवाएं एक छत के नीचे
मिली जानकारी के मुताबिक, यहां जिलाधिकारी ने केंद्र में रह रही महिलाओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने एक और सेंटर खोलने का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए। इसके साथ ही केंद्र की साफ-सफाई, रिकॉर्ड और स्टाफ की उपस्थिति की समीक्षा की। केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए गए कि हर पीड़िता को समयबद्ध और मानवीय तरीके से सहायता दी जाए। सखी वन स्टॉप सेंटर महिलाओं के लिए सुरक्षित स्थान है, जहां संकट में सभी जरूरी सेवाएं एक छत के नीचे मिलती हैं।
Location : Barabanki
Published : 6 May 2025, 2:05 PM IST
Topics : Barabanki Hindi News Latest News क्राइम