Banke Bihari Temple: ‘मैंगो फूल बंगला’, 20 क्विंटल आमों से सजा बांके बिहारी का दरबार

वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में इस बार आम का बंगला तैयार किया गया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 26 April 2025, 7:23 PM IST
google-preferred

वृंदावन: तीर्थ नगरी वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर वृंदावन में बिहारी जी के दर्शन के लिए हर दिन लाखों की संख्या में भक्त आते हैं, लेकिन साल में कुछ दिन ऐसे होते हैं, जिनमें ठाकुर जी विशेष रूप से दर्शन देते हैं। उन्ही दिनों में से एक है अक्षय तृतीया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इस दिन ठाकुर जी के विशेष दर्शन किए जाते हैं. हालांकि, अक्षय तृतीया से पहले इस बार बांके बिहारी मंदिर को आम से सजाया गया है। इतना ही नहीं विदेशों से फूल भी मंगवाए गए हैं।

‘मैंगो फूल बंगला’ नाम से प्रसिद्ध इस बंगले को बनाने में लगभग 20 कुंतल आमों का इस्तेमाल हुआ है। यह मनमोहक दृश्य भक्तों के लिए भावुक पल बन गया। गर्मी के मौसम में यह परंपरा हर साल निभाई जाती है, जिसमें भक्तजन अपनी श्रद्धा और कलात्मकता का प्रदर्शन करते हैं। मंदिर के सेवायत ने बताया कि गर्मी का सीजन शुरू होते ही ठाकुर महाराज के लिए फूल बंगले बनाए जाते हैं।

आम के बंगले में विराजमान

बांके बिहारी मंदिर में भगवान को विशेष रूप से आम के फूलों से सजे एक बंगले में विराजमान किया गया है। ‘मैंगो फूल बंगला’ नाम से प्रसिद्ध इस बंगले को बनाने में लगभग 20 क्विंटल आमों का इस्तेमाल किया गया है। ऐसा नहीं है कि यह पहली बार हो रहा है। बल्कि गर्मी के मौसम में यह परंपरा हर साल निभाई जाती है, जिसमें भक्तजन अपनी श्रद्धा और कलात्मकता का प्रदर्शन करते हैं। मंदिर से जुड़े एक शख्स ने बताया कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही ठाकुर महाराज के लिए फूल बंगला बनाया जाता है।

कई वैरायटी के फूल किए इस्तेमाल

शाम को ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के पट खुले और भक्तों ने ठाकुर बांके बिहारी महाराज को आम के बंगले में विराजमान होते हुए देखा। इस बीच भक्तों ने जमकर जयकारे लगाए। ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में बनाए गए बंगले में आम के साथ-साथ कई तरह के देसी और विदेशी फूलों का भी प्रयोग किया गया, जिसमें गुलाब, राय, बेल, रजनीगंधा और गेंदा के कई विभिन्न प्रकार के फूलों का प्रयोग किया गया। इनसे मंदिर प्रांगण को फूलों से सजाया गया था।

Location : 
  • Vrindavan

Published : 
  • 26 April 2025, 7:23 PM IST

Related News

No related posts found.