बलरामपुर में दो बच्चों की मां को उतारा मौत के घाट, फरार कातिल पति और ससुर सलाखों के पीछे

पचपेड़वा इलाके में महज पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद फरार चल रहे मृतका के पति अब्दुल कलीम और ससुर अब्दुल वहाब को बलरामपुर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए विशुनपुर टनटनवा ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 11 June 2026, 4:30 PM IST

Balrampur : उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जनपद अंतर्गत पचपेड़वा इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां महज पांच लाख रुपये के अतिरिक्त दहेज के लिए एक विवाहिता की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद फरार चल रहे मृतका के पति और ससुर को पुलिस ने एक संक्षिप्त घेराबंदी के बाद विशुनपुर टनटनवा ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?

​यह खौफनाक मामला तब उजागर हुआ जब गैंसड़ी क्षेत्र के संग्रामपुर निवासी हियातुल्लाह ने पचपेड़वा थाने में अपनी बेटी की हत्या की तहरीर दी। शिकायत के अनुसार, उन्होंने अपनी बेटी की शादी करीब पांच साल पहले पचपेड़वा के मठवा कोहरगड्डी निवासी अब्दुल कलीम के साथ की थी।

Balrampur News: बेजुबान से ऐसी क्रूरता क्यों? तुलसीपुर देहात में बंदर की मौत पर भड़के ग्रामीण

शादी के बाद दोनों के दो बच्चे भी हुए, लेकिन कलीम और उसका परिवार लगातार पांच लाख रुपये नकद दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। मृतका ने जब अपने माता-पिता की गरीबी का हवाला देते हुए असमर्थता जताई, तो आरोपियों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की और गला दबाकर उसकी जान ले ली।

पुलिस ने बिछाया जाल

​घटना की गंभीरता को देखते हुए बलरामपुर पुलिस कप्तान विकास कुमार ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी के लिए विशेष निर्देश जारी किए थे। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर जितेंद्र कुमार की निगरानी में पचपेड़वा थाना प्रभारी ओम प्रकाश चौहान ने पुलिस टीम के साथ जाल बिछाया।

Balrampur: मां की चीखों से दहल उठा था इलाका, लंबी कानूनी लड़ाई के बाद कोर्ट ने सुनाया ये फैसला

दर्ज हुआ मुकदमा

मुखबिर की सटीक सूचना पर उपनिरीक्षक दिनेश राय, आरक्षी अनीश सिंह, वासुदेव गौड़ और महिला आरक्षी आकांक्षा यादव की टीम ने विशुनपुर टनटनवा ओवरब्रिज के पश्चिमी छोर पर दबिश देकर मुख्य आरोपी पति अब्दुल कलीम और ससुर अब्दुल वहाब को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई पूरी की।

Location :  Balrampur

Published :  11 June 2026, 4:30 PM IST