बलरामपुर में ऐसे पकड़े गए मोबाइल चोर, बरामद फोन ने खोली पूरी कहानी

बलरामपुर पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। संतोषी माता तिराहे के पास सिया कर्बला के पास से दबोचे गए इन आरोपियों के कब्जे से चोरी का मोबाइल भी बरामद हो गया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 27 July 2026, 2:17 AM IST

Balrampur: नगर क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल चोरों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्थानीय पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो शातिर युवाओं को रंगे हाथ दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी हुआ मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दिया है।

​यह मामला गदुरहवा उत्तरी इलाके से शुरू हुआ था, जहां निवासी याकूब का मोबाइल चोरी हो गया था। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के दिशा-निर्देशों और उच्च अधिकारियों की निगरानी में चोरों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया।

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा की अगुवाई में उपनिरीक्षक रमन कुमार वर्मा, मुख्य आरक्षी जितेंद्र यादव, गोविंद यादव और आरक्षी अभिनयेश त्रिपाठी की टीम को इस कार्रवाई की जिम्मेदारी सौंपी गई।

“खाद में धांधली की तो खैर नहीं!” बलरामपुर DM के सख्त तेवर, गड़बड़ी पर दुकान का लाइसेंस निरस्त

चोरी का मोबाइल बरामद

सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संतोषी माता तिराहे के पास रेलवे पटरी के किनारे सिया कर्बला के पास घेराबंदी की। वहां मौजूद दो संदिग्धों को रोककर जब पूछताछ और तलाशी ली गई, तो उनके पास से चोरी का मोबाइल बरामद हुआ।

बलरामपुर जिला न्यायालय में रेलवे का पक्ष रखेंगे अधिवक्ता मोहित कुमार, रेलवे प्रशासन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

पकड़े गए आरोपी

पकड़े गए आरोपियों की पहचान गदुरहवा निवासी 19 वर्षीय इरफान और मुरलीपुर में रह रहे 20 वर्षीय अरशद के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों काफी समय से इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। दोनों को हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Balrampur

Published :  27 July 2026, 2:07 AM IST