Balrampur: भीड़भाड़ वाले बाजार में हुआ ऐसा खेल कि सब रह गए दंग! पढ़ें पूरी खबर

बलरामपुर के बुद्धनगर बाजार में एक चोर को रंगेहाथ पकड़ लिया गया, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। दुकान के अंदर हुई यह घटना धीरे-धीरे एक ऐसे खुलासे में बदल गई, जिसने सभी को चौंका दिया। आरोपी ने पूछताछ में जो राज खोले, उसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 5 May 2026, 12:37 PM IST

Balrampur: बलरामपुर के बुद्धनगर बाजार में उस समय हड़कंप मच गया जब एक शातिर चोर को दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने चोरी करते हुए पकड़ लिया। यह घटना उस वक्त हुई जब एक किराना दुकान में रखा नकद पैसा निशाने पर था। लेकिन किस्मत ने चोर का साथ नहीं दिया और उसकी हरकतें सबकी नजरों में आ गईं।

दुकानदार की सतर्कता से टली बड़ी चोरी

हांसडीह निवासी सीताराम की दुकान पर यह घटना घटी। सीताराम कुछ देर के लिए सामान लेने अंदर गए थे तभी एक युवक ने मौका देखकर गल्ले से पैसे निकालने शुरू कर दिए। पास ही मौजूद इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार भानु तिवारी ने संदिग्ध गतिविधि देख तुरंत शोर मचा दिया। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया।

4 साल का रिश्ता और फिर धोखा! मंत्री राजभर के गनर की गिरफ्तारी ने खोले चौंकाने वाले राज

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

पकड़े गए युवक की पहचान पंकज वर्मा के रूप में हुई जो गोंडा जिले के इटियाथोक क्षेत्र का निवासी है। तलाशी के दौरान उसके पास से 1500 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में उसने सिर्फ यही नहीं बताया, बल्कि यह भी स्वीकार किया कि उसने कुछ दिन पहले पंडित पुरवा बाजार से एक मोबाइल फोन भी चोरी किया था।

Raebareli: शादी की खुशियां मातम में ! बारात की अगवानी से पहले हुआ कुछ ऐसा जिसने सबको झकझोर दिया

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी किसी बड़े चोरी गिरोह से जुड़ा है या नहीं।

Location :  Balrampur

Published :  5 May 2026, 12:35 PM IST