बक्सर से बलिया तक फैला था लूट का जाल, छप्पर की आड़ में खड़े शातिर बदमाश को पुलिस ने ऐसे दबोचा

बलिया की नरही थाना पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश चंद्र प्रकाश वर्मा उर्फ लड्डू सेठ को गिरफ्तार किया है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 17 September 2026, 5:54 PM IST
google-preferred

Ballia: नरही थाना पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में लूट के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन, एक अवैध चाकू और लूट के 2,220 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ नरही थाने में दर्ज मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है।

हमराहियों के साथ क्षेत्र में थे गश्त पर 

पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार मिश्रा हमराहियों के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नरही थाने में दर्ज मु0अ0सं0 143/2026, धारा 310(2), 3(5) बीएनएस से संबंधित 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी बैरिया मोड़ के पास खड़ा है और कहीं जाने की फिराक में है।

यह भी पढ़ें - Ballia News: शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत, मुंह से झाग और नीले पड़े शरीर ने खड़े किए कई सवाल

मौके पर पहुंची पुलिस टीम

सूचना पर उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार पाठक और उपनिरीक्षक अजय साहनी भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर छप्पर की आड़ में खड़े संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसकी पहचान चन्द्र प्रकाश वर्मा उर्फ लड्डू सेठ (40) पुत्र रामेश्वर प्रसाद वर्मा, निवासी वार्ड नंबर 16, पीपी रोड, बंगला घाट, थाना बक्सर टाउन, जिला बक्सर के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें - Ballia News: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, एक घायल

ये चीजें बरामद

पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान आरोपी के पास से रेडमी-9 मोबाइल, काले रंग का एक लावा मोबाइल, एक अवैध चाकू और 2,220 रुपये नकद बरामद हुए। आरोपी को अवैध चाकू बरामद होने के संबंध में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया।

Location :  Ballia

Published :  17 September 2026, 5:54 PM IST

Related News

Advertisement