
बलिया में पिता समेत चार गिरफ्तार
Ballia: पुलिस ने 16 मई को घाघरा नदी में मिली 19 वर्षीय युवती निशा की आत्महत्या और शव के नष्ट किए जाने के मामले से पर्दा उठा दिया है। थाना उभांव पुलिस ने इस घटना में शामिल पिता समेत चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया।
थाना उभांव पुलिस को 16 मई को सूचना मिली थी कि करीमगंज के पास घाघरा नदी में लावारिस शव पड़ा है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका की मृत्यु फांसी लगाने से हुई पाई गई। शव की पहचान निशा, पुत्री विसेश्वर, निवासी नवादा थाना भीमपुरा, उम्र लगभग 19 वर्ष के रूप में हुई।
पुलिस विवेचना में पता चला कि निशा किसी युवक से प्रेम करती थी और उसी से शादी करना चाहती थी लेकिन उसके पिता विसेश्वर, चाचा परशुराम और श्रीपति प्रसाद उसकी शादी कहीं और कराना चाहते थे। प्रताड़ना और विवाद के कारण निशा ने 16 मई को अपने घर के कमरे में रस्सी के सहारे छत में लगे हुक पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बताया कि मृतका के शव को साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से परिवारजन और वाहन चालक इन्दल कुमार ने बोलेरो से घाघरा नदी में फेंक दिया। इसके चलते थाना उभांव पर धारा 108, 238बी बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
20 मई को थाना उभांव पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर भीमपुरा-मालीपुर रोड पर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने हत्या के आरोप में पिता विसेश्वर पुत्र मिर्जा, चाचा परशुराम पुत्र मिर्जा, चाचा श्रीपति प्रसाद पुत्र मिर्जा, इन्दल कुमार पुत्र परशुराम प्रसाद, वाहन चालक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारियों के कब्जे से आत्महत्या में प्रयुक्त एक रस्सी और बोलेरो वाहन बरामद किया गया। वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक बलिया ने कहा कि इस घटना में शामिल सभी आरोपी पकड़े गए हैं और न्यायालय में पेश किया गया है। हम इस तरह की आत्महत्या और साक्ष्य मिटाने के मामलों में किसी को भी बख्शेंगे नहीं। जनता से अनुरोध है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।"
Location : Ballia
Published : 21 May 2026, 2:19 AM IST