Ballia News: धर्मेंद्र हत्याकांड में आठ साल बाद फैसला, सात दोषियों को अलग-अलग धाराओं में सजा

बलिया में धर्मेंद्र की हत्या से जुड़े आठ साल पुराने मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने फैसला सुनाया है। लोहे की रॉड से पीटकर धर्मेंद्र की हत्या करने के मामले में सात आरोपियों को दोषी ठहराया गया है। अदालत ने सभी को दस-दस वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही विभिन्न धाराओं में अर्थदंड भी लगाया है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 27 November 2026, 8:52 PM IST

Ballia: करीब आठ साल पहले लोहे की रॉड से पीटकर धर्मेंद्र की हत्या किए जाने के मामले में आखिरकार अदालत का फैसला आ गया है। जिला एवं सत्र न्यायालय ने शुक्रवार को सात आरोपियों को दोषी ठहराते हुए 10-10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने विभिन्न धाराओं में अर्थदंड भी लगाया है। वर्ष 2018 में बांसडीहरोड थाने में दर्ज इस मामले में पुलिस की मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन विभाग की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप दोषियों को सजा सुनाई गई।

एक ही गांव के रहने वाले हैं सातों दोषी

न्यायालय ने संदीप कुमार प्रसाद पुत्र प्रेम कुमार प्रसाद, श्री भगवान पुत्र बलिराम साहनी, राजकुमार साहनी पुत्र छट्ठू साहनी, सनोज पुत्र सत्यनारायण साहनी, मुकेश पुत्र हरिमोहन साहनी, प्रेम कुमार पुत्र छट्ठू साहनी और अनिल पुत्र छट्ठू साहनी को दोषी ठहराया है।

दूसरी शादी कर लूंगा! फोन पर विवाद के बाद कुएं में कूदी रबीना, झांसी में मौत के बाद दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप

सातों दोषी बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के भीखपुर गांव के निवासी हैं। धर्मेंद्र की हत्या से जुड़े इस मामले में करीब आठ साल बाद अदालत ने अपना फैसला सुनाया है।

जुर्माना नहीं देने पर भुगतना होगा अतिरिक्त कारावास

न्यायालय ने सातों दोषियों को 10-10 वर्ष के कारावास और एक लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड अदा नहीं करने पर दो वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

इसके अलावा धारा 325/149 और 308/149 के तहत पांच-पांच वर्ष के कारावास और 25-25 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। इन दोनों धाराओं में अर्थदंड अदा नहीं करने पर एक-एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

Maharajganj News: बौद्ध शांति यात्रा पर निकलीं थाईलैंड की राजदूत, सोनौली से 46 सदस्यीय दल के साथ नेपाल रवाना

अलग-अलग धाराओं में भी सुनाई गई सजा

अदालत ने धारा 323/149 के तहत एक वर्ष का कारावास और एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं, धारा 506 में चार वर्ष का कारावास और 10 हजार रुपये का अर्थदंड तथा धारा 504 में एक वर्ष का कारावास और पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

इसके अतिरिक्त धारा 147 में एक वर्ष के कारावास और पांच हजार रुपये के अर्थदंड तथा धारा 148 में दो वर्ष के कारावास और 10 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। इन धाराओं में भी अर्थदंड अदा नहीं करने पर दोषियों को अलग-अलग अवधि का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

Location :  Ballia

Published :  27 November 2026, 8:52 PM IST