बलिया में सरेशाम फायरिंग से हड़कंप, पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली

बलिया में पुरानी रंजिश ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर वाजिदपुर दलन छपरा गांव में शनिवार शाम 22 वर्षीय युवक पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग की गई। गोली लगने से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 15 August 2026, 11:50 PM IST

Ballia: जिले के दोकटी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। रामपुर वाजिदपुर दलन छपरा गांव में शनिवार शाम करीब 5:30 बजे 22 वर्षीय युवक सोनू यादव पर कुछ लोगों ने कथित रूप से फायरिंग कर दी। गोली लगने से घायल युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही दोकटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घायल युवक सोनू यादव पुत्र विनोद यादव, निवासी रामपुर वाजिदपुर दलन छपरा ने प्रारंभिक पूछताछ में गांव के ही कुछ लोगों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। घायल ने पुलिस को बताया कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश वजह हो सकती है।

घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इलाके में फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है और सुरक्षा के मद्देनजर निगरानी रखी जा रही है।

गोरखपुर में बाल अपराध पर सख्त कार्रवाई, सहजनवां पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

जांच में जुटी पुलिस

परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या था और फायरिंग में कौन-कौन लोग शामिल थे।

मामले में पुलिस का बयान

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बलिया में रात के अंधेरे में हुआ जोरदार हादसा, स्कॉर्पियो-बाइक की टक्कर में युवक की मौत; साथी गंभीर

घायल युवक हायर सेंटर रैफर

फिलहाल घायल युवक का इलाज हायर सेंटर में कराया जा रहा है, वहीं पुलिस टीम आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

Location :  Ballia

Published :  15 August 2026, 11:49 PM IST