
कोतवाली पुलिस की कार्रवाई में 19 गिरफ्तार (Image Source: Dynamite News)
Ballia: शहर कोतवाली क्षेत्र के बहेरी गांव में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार की रात एक मकान में दबिश देकर पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में 19 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, मौके से 17 ताश की गड्डियां और चार लाख सात हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। कोतवाली पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से जुआ खेलने वालों में खलबली मची रही।
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार की रात चौकी प्रभारी चंद्रशेखर नगर उपनिरीक्षक समरेन्द्र कुमार मिश्रा हमराह पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में देखभाल और शांति व्यवस्था की ड्यूटी पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बहेरी गांव में एनातुल्ला उर्फ पतरु के मकान में कुछ लोग ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मकान में दबिश देने के लिए उच्चाधिकारियों से अनुमति प्राप्त की। इसके बाद पुलिस टीम ने संबंधित मकान में दबिश दी। पुलिस ने मौके से जुआ खेलने के आरोप में 19 लोगों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में मो. अली उर्फ सोनू निवासी बहेरी, प्रदीप कुमार सिंह निवासी मिढ्ढा थाना फेफना, शक्ति मिश्रा निवासी हरपुर पुरानी बस्ती, राजाराम चौहान निवासी विजयीपुर, चंदन निवासी रेवती, शिवप्रकाश निवासी नलकूप कॉलोनी, सगीर निवासी बहेरी, जयराम निवासी सुखपुरा और रामजी यादव निवासी काशीपुर शामिल हैं।
इसके अलावा मोनू निवासी हनुमानगंज, मुकेश कुमार निवासी रुकुनपुरा, राहुल कुमार गुप्ता निवासी मैरीटार, विजय प्रताप सिंह निवासी बांसडीह, नौशाद निवासी बहेरी, पिंटू कुमार राजभर निवासी मिठवार, मनोज वर्मा निवासी आरटीओ कार्यालय, अंकुश कुमार सिंह निवासी बलेसरा, संजय कुमार सिंह निवासी भृगु आश्रम राजपूत नेवरी और करीम खान निवासी बहेरी को भी गिरफ्तार किया गया है।
क्षेत्राधिकारी नगर, बलिया सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि बहेरी गांव में जुआ खेलने की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 17 ताश की गड्डियां और चार लाख सात हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में जुआ अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस की ओर से आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Location : Ballia
Published : 27 November 2026, 2:51 PM IST