बसपा की चुनावी रणनीति तैयार, 100 सीटों पर प्रत्याशी तय, आकाश आनंद को लेकर बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मायावती की पार्टी ने 100 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय करने का लक्ष्य पूरा कर लिया है, लेकिन आधिकारिक सूची अब तक जारी नहीं हुई है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 12 October 2026, 1:50 AM IST

Lucknow:  बहुजन समाज पार्टी ने सितंबर में 100 प्रत्याशी घोषित करने के अपने लक्ष्य को पूरा कर लिया है। पार्टी अब तक 100 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार चुकी है हालांकि अभी पार्टी ने इसकी अधिकृत सूची जारी नहीं की है। जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगा रहे हैं। आगामी 15 नवंबर तक करीब 250 प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए जाएंगे।

दावेदारी परख रही है पार्टी सुप्रीमो

सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने अगले एक माह में जिन सीटों पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाने हैं, उनके कार्यक्रम भी तय कर दिए हैं। पार्टी सुप्रीमो मायावती अपने आवास पर लगातार टिकट के उम्मीदवारों से मिल रहीं हैं और उनकी दावेदारी को परखने के बाद जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन करने का निर्देश दे रही हैं।

इंडिया गठबंधन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, CJI सूर्यकांत ने मुलाकात के अनुरोध को ठुकराया

अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में भी जाएंगे विश्वनाथ पाल

वहीं पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल 27 अक्तूबर तक जिलों में कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। रविवार को उन्होंने बाराबंकी में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। वह सुल्तानपुर, अमेठी, अयोध्या, रायबरेली, लखनऊ, अंबेडकरनगर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और उन्नाव के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में भी जाएंगे।

चार्जिंग केबल से पत्नी और बेटी का खौफनाक कत्ल! कृष्णा नगर में होमगार्ड के इस जुर्म से दहला लखनऊ, चाय में दी थी नींद की गोलियां

लखनऊ में 17 अक्तूबर को बख्शी का तालाब और 26 अक्तूबर को मलिहाबाद में कार्यक्रम होगा। वहीं अन्य मंडलों में वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यक्रमों की अध्यक्षता करेंगे।

Location :  Lucknow

Published :  12 October 2026, 1:50 AM IST