Assembly Election: BSP की महारैली पर मायावती का फोकस, क्या कार्यकर्ताओं और दावेदारों का शक्ति प्रदर्शन बदलेगा पार्टी की किस्मत?
बसपा 9 अक्टूबर को कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में विशाल महारैली आयोजित करेगी। पार्टी ने विधानसभा चुनाव के संभावित उम्मीदवारों को अधिक समर्थकों के साथ रैली में पहुंचने का निर्देश दिया है। बसपा का दावा है कि रैली में 10 लाख से अधिक लोग शामिल होंगे।