
बदायूं में अनधिकृत वाहनों पर बड़ा प्रहार
Budaun: परिवहन विभाग द्वारा अनधिकृत रूप से संचालित वाहनों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हरिओम एवं यात्री/मालकर अधिकारी अभिनव कुमार चौधरी द्वारा बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को 08 बसों के चालान कर सीज़र की कार्यवाही की गई।
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में परिवहन विभाग द्वारा अनाधिकृत यात्री वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इन सभी बसों को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट की संयुक्त निरीक्षण जांच करने के उपरांत ही वाहनों को मुक्त किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत 32 बिना हेलमेट, 19 बिना सीट बेल्ट, 09 रॉन्ग साइड ड्राइविंग एवं 10 वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने के अभियोग में चालान की कार्रवाई की गई है।
सभी जन सामान्य से अनुरोध है कि यातायात के नियमों का पालन करें। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। तेज गति से वाहन ना चलाएं। यातायात के नियमों का पालन न करने पर नियमानुसार प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी।
Location : Budaun
Published : 25 July 2026, 2:36 AM IST
Topics : Badaun News illegal passenger vehicles Transport Department action unauthorized vehicles Vehicle Checking Campaign