देहरादून में ओवरलोड ई-रिक्शा पर सख्ती, अब छत पर सामान रखा तो कटेगा चालान
विकासनगर में ई-रिक्शा चालकों द्वारा छत पर ओवरलोड सामान ढोने के मामले पर एआरटीओ अनिल नेगी ने सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि इससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती है और जल्द ही चालान व जुर्माना लगेगा।