वो सिर्फ एक ट्रायल था… बदायूं के सफायर नाइट क्लब में अश्लील डांस का वीडियो वायरल होने पर ओनर ने तोड़ी चुप्पी

यूपी के बदायूं सिटी मॉल में स्थित 'सफायर नाइट क्लब' इन दिनों भारी विवादों में है। क्लब में अश्लील डांस और बिना परमानेंट लाइसेंस के शराब परोसने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 9 July 2026, 8:34 PM IST

Badaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं सिटी मॉल के 'सफायर नाइट क्लब' में टेंपरेरी लाइसेंस पर चल रहा था बार, अश्लील डांस का वीडियो वायरल,ओनर दीपक नारंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में माना परमानेंट लिकर लाइसेंस नहीं था, ट्रायल के लिए लिया था अस्थाई परमिट बदायूं सिटी मॉल स्थित 'सफायर नाइट क्लब' विवादों में घिर गया है। क्लब में अश्लील डांस और शराब परोसने का वीडियो वायरल होने के बाद अब क्लब के ओनर दीपक नारंग ने खुद माना है कि उनके पास परमानेंट लिकर लाइसेंस नहीं था। बदायूं के एक प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट में बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीपक नारंग ने कहा कि "सफायर नाइट क्लब में लिकर का परमानेंट लाइसेंस नहीं था। हमने केवल टेंपरेरी लाइसेंस लिया था और हमारा ट्रायल चल रहा था।

टेंपरेरी लाइसेंस पर क्यों चला क्लब

दीपक नारंग के इस बयान के बाद सवाल उठने लगे हैं कि जब क्लब के पास शराब का स्थाई लाइसेंस ही नहीं था, तो वहां खुलेआम शराब कैसे परोसी जा रही थी। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि क्लब के अंदर लड़कियों द्वारा अश्लील डांस कराया जा रहा है, टेबल पर शराब की बोतलें रखी हैं और ग्राहक शराब पी रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लाइसेंस की आड़ में क्लब में नियमों को ताक पर रखकर देर रात तक पार्टी और अश्लील कार्यक्रम चलाए जा रहे थे।

ये भी पढ़ें: Badaun News: मंदिर में रह रहे पुजारी की संदिग्ध मौत से सनसनी, झाड़-फूंक और दरबार को लेकर कई सवाल

मीडिया मैनेजमेंट की कोशिश

सूत्रों के अनुसार वीडियो वायरल होने और बवाल बढ़ने के बाद क्लब प्रबंधन ने मामले को दबाने की कोशिश की। इसी सिलसिले में बदायूं के एक बड़े रेस्टोरेंट में मीडिया को बुलाया गया था। आरोप है कि वहां मीडिया को मैनेज करने का प्रयास किया गया, लेकिन ओनर का बयान सामने आने के बाद मामला और तूल पकड़ गया।

प्रशासन की कार्रवाई की मांग

इस पूरे प्रकरण के बाद शहर में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लोगों का कहना है कि मॉल के अंदर बिना पूरे लाइसेंस के बार और नाइट क्लब चलाना न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है बल्कि युवाओं पर भी गलत असर डाल रहा है। अब देखना होगा कि आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है। वायरल वीडियो और ओनर के कबूलनामे के बाद टेंपरेरी लाइसेंस की आड़ में चल रहे इस कारोबार पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Location :  Badaun

Published :  9 July 2026, 8:34 PM IST