बदायूं में दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की टक्कर में कोरियर बॉय की मौत

बदायूं में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां दो बाइकों की भिड़ंत ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। मुख्य डाकघर के पास हुए इस दर्दनाक हादसे में कोरियर डिलीवरी बॉय की जान चली गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 29 September 2026, 6:52 AM IST

Budaun: जनपद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मुख्य डाकघर के पास दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक कोरियर डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पहले ही दिन ड्यूटी पर निकला था युवक

मृतक की पहचान हेमेन्द्र पटेल (30) पुत्र निवासी ग्राम गुराई, थाना उझानी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार हेमेन्द्र बदायूं शहर के डीएम चौराहे के पास स्थित एक कोरियर कंपनी के ऑफिस में काम करता था। बताया जा रहा है कि उसने आज ही कोरियर डिलीवरी बॉय के रूप में नई जॉइनिंग की थी और पहले ही दिन डिलीवरी के लिए निकला था, तभी यह हादसा हो गया।

कैसे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मुख्य डाकघर के सामने दो बाइक तेज रफ्तार में आमने-सामने आ गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिर पड़े। हेमेन्द्र को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Cricket News: आगरा में क्रिकेटर दीपक चाहर के 3 बैट चोरी, खिलाड़ी ने चोर से की ये अपील

पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

थाना सिविल लाइन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। दूसरी बाइक सवार के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

डाइनामाइट न्यूज़ की खबर का बड़ा असर! बदायूं की गौशालाओं में गौवंशों की मौत पर बड़ा एक्शन, 2 पशु चिकित्साधिकारी निलंबित

परिवार में कोहराम

हेमेन्द्र की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। गांव में भी मातम का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

Location :  Budaun

Published :  29 September 2026, 6:50 AM IST