दिनदहाड़े हत्या की कोशिश, बांसगांव पुलिस ने तीन अभियुक्तों को भेजा सलाखों के पीछे

गोरखपुर के थाना बांसगांव पुलिस ने हत्या का प्रयास करने के आरोप में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण में की गई।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 16 January 2026, 11:26 PM IST

Gorakhpur: जनपद में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत बांसगांव पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना बांसगांव पुलिस ने हत्या का प्रयास करने के आरोप में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण में की गई।

अभियुक्तों की पहचान

प्रभारी निरीक्षक जीतेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह मय पुलिस टीम ने थाना बांसगांव में पंजीकृत मुकदमा संख्या 24/2026, धारा 115(2)/109 बीएनएस से संबंधित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों में अंकित महेन्द्र जैसवार पुत्र महेन्द्र प्रसाद, सुनील कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद और अनिल कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद शामिल हैं। तीनों आरोपी ग्राम महुआपार, थाना बांसगांव, जनपद गोरखपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, यह मामला 15 जनवरी 2026 का है। पीड़ित द्वारा थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि अभियुक्तों ने उसे और उसके भाई को जान से मारने की नीयत से गंभीर रूप से मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित और उसके परिजन दहशत में आ गए थे। तहरीर के आधार पर थाना बांसगांव में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी।

गोरखपुर: रामगढ़ताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, होटल चोरी का खुलासा, युवक-युवती गिरफ्तार

लगातार दबिश और सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह (चौकी प्रभारी कस्बा बांसगांव), हेड कांस्टेबल नन्दलाल राव और कांस्टेबल विवेक यादव शामिल रहे। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त होंगे और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।

गोरखपुर में वाहन चोरी पर पुलिस का शिकंजा, दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

बांसगांव पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई से यह साफ संदेश गया है कि जनपद में शांति भंग करने और जानलेवा हमले करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 16 January 2026, 11:26 PM IST