राम मंदिर विवाद के बीच अयोध्या पहुंचे अनुपम खेर, चढ़ावा चोरी पर कह दी ऐसी बात जिसने बढ़ा दी सियासी और सामाजिक चर्चा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अयोध्या पहुंचे अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि चोरी की निंदा होनी चाहिए, मंदिर या सनातन की नहीं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही और भगवान राम व हनुमान का आशीर्वाद लेकर अपनी फिल्म 'श्री राम भूमि' की शूटिंग शुरू की।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 9 July 2026, 12:01 PM IST
google-preferred

Ayodhya:  राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और दान राशि के दुरुपयोग को लेकर चल रहे विवाद के बीच बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर का बड़ा बयान सामने आया है। अपनी आगामी फिल्म 'श्री राम भूमि' की शूटिंग के सिलसिले में अयोध्या पहुंचे अभिनेता ने कहा कि गलत काम करने वालों की आलोचना जरूर होनी चाहिए, लेकिन इससे मंदिर, भगवान राम या सनातन धर्म की पवित्रता पर कोई असर नहीं पड़ता।

हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन के बाद दिया संदेश

बुधवार को अयोध्या पहुंचे अनुपम खेर ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन किए और फिर रामलला के दरबार में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने अपनी फिल्म 'श्री राम भूमि' की शूटिंग शुरू की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत भगवान राम और भगवान हनुमान का आशीर्वाद लेकर ही करनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग अगले 10 से 12 दिनों तक अयोध्या में चलेगी और उन्होंने सभी के स्वास्थ्य, सुख और शांति की कामना की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

'चोरी चोर की होती है, घर की नहीं'

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुपम खेर ने कहा, "जब किसी घर में चोरी होती है तो घर की नहीं, बल्कि चोर की निंदा की जाती है। हिंदू समाज को भी यही समझना चाहिए। गलत काम की आलोचना होनी चाहिए, लेकिन इससे मंदिर, भगवान राम या सनातन की पवित्रता कम नहीं होती।" उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति के गलत कृत्य के आधार पर पूरे धर्म या धार्मिक संस्था पर सवाल उठाना उचित नहीं है।

लिएंडर पेस के बाद अर्नव पापरकर ने विंबलडन के जूनियर एकल के अंतिम आठ में स्थान वनाकर रचा इतिहास

चढ़ावा चोरी को बताया गलत

अनुपम खेर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि चढ़ावे की चोरी हुई है तो यह बेहद गलत है और ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन आस्था और अपराध को एक-दूसरे से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।

जिंदा बुजुर्गों की सरकारी कागजों में हो गई ‘मौत’! पेंशन रुकी तो खुली सिस्टम की बड़ी लापरवाही

क्या है राम मंदिर चढ़ावा विवाद?

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और दान राशि के कथित दुरुपयोग का मामला इन दिनों चर्चा में है। इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। पुलिस अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और मामले की जांच जारी है। इसी बीच अनुपम खेर का बयान सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Location :  Ayodhya

Published :  9 July 2026, 12:01 PM IST

Related News

Advertisement